• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर

    छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग के 165 अफसरों और कर्मियों का तबादला, नारायणपुर-बीजापुर में नए DTO तैनात

    प्रदेश के विभिन्न जिलों, उड़नदस्ता इकाइयों और प्रमुख चेकपोस्टों में पदस्थ 46 परिवहन निरीक्षकों, 50 उपनिरीक्षकों, 16 सहायक उपनिरीक्षकों, 35 प्रधान आरक्...और पढ़ें

    By Satish PandeyEdited By: ADITYA KUMAR
    Publish Date: Sun, 07 Jun 2026 10:43:54 PM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jun 2026 10:43:54 PM (IST)
    • Join करें
    छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग के 165 अफसरों और कर्मियों का तबादला, नारायणपुर-बीजापुर में नए DTO तैनात
    छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग के 165 अफसरों और कर्मियों का तबादला (AI Generated Image)

    HighLights

    1. छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 165 अधिकारी-कर्मचारी बदले
    2. विभिन्न जिलों के प्रभारी डीटीओ, उड़नदस्ता और चेकपोस्ट प्रभारी बदले
    3. विभाग ने थोकबंद तबादलों को बताया एक सामान्य प्रशासनिक रोटेशन

    राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा अपर परिवहन आयुक्त डी.रविशंकर के हस्ताक्षर से जारी आदेश में प्रदेश के विभिन्न जिलों, उड़नदस्ता इकाइयों और प्रमुख चेकपोस्टों में पदस्थ 46 परिवहन निरीक्षकों, 50 उपनिरीक्षकों, 16 सहायक उपनिरीक्षकों, 35 प्रधान आरक्षकों तथा 18 आरक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है। विभाग ने इस फेरबदल को एक नियमित रोटेशन प्रक्रिया बताया है।

    फील्ड पोस्टिंग से हटाकर कई अधिकारियों को दी गई कार्यालय की जिम्मेदारी

    इस बड़ी सर्जरी के तहत कई अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग से हटाकर कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है, तो वहीं कुछ को चेकपोस्टों और उड़नदस्ता यूनिटों में नई तैनाती मिली है। महत्वपूर्ण बदलावों के तहत कोरबा उड़नदस्ता में पदस्थ अनुपम पटेल को प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी नारायणपुर और दुर्ग से सनत कुमार जागड़े को प्रभारी डीटीओ बीजापुर बनाया गया है। इसके अलावा, कृष्ण कुमार चौबे को अंबिकापुर से चिल्फी, वैभव शुक्ला को रायपुर से रामानुजगंज, मोहम्मद आबिद खान को कोटा से धनपुंजी चेकपोस्ट भेजा गया है।


    तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी

    संतोष कुमार राठौर और चंद्र कुमार साहू, अरुणा साहू को रायपुर उड़नदस्ता, महेंद्र कुमार कुलदीप को परिवहन कार्यालय बिलासपुर, राजेंद्र कुमार बर्मन को पाटेकोहरा चेकपोस्ट से उड़नदस्ता रायगढ़, केशव प्रसाद राजवाड़े को उड़नदस्ता दुर्ग, जितेंद्र भूषण को पाटेकोहरा चेकपोस्ट की कमान सौंपी गई है। परिवहन विभाग ने सभी स्थानांतरित कर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

    यह भी पढ़ें- भोपाल में रसोई गैस पर महंगाई की दोहरी मार... पहले से बुक कराने वालों से भी वसूला नया रेट