• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ की बेटियों को बड़ी सौगात, 15 अगस्त पर 'मेरी बेटी-मेरा अभिमान' अभियान की शुरुआत, 6671 स्कूलों में बनेंगे शौचालय

स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की बेटियों के सम्मान और सुविधा के लिए ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान शुरू करने की महत्वपूर्ण...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 15 Aug 2026 10:04:16 PM (IST)Updated Date: Sun, 16 Aug 2026 07:05:52 AM (IST)
छत्तीसगढ़ की बेटियों को बड़ी सौगात, 15 अगस्त पर 'मेरी बेटी-मेरा अभिमान' अभियान की शुरुआत, 6671 स्कूलों में बनेंगे शौचालय
80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम साय का बड़ा ऐलान।

HighLights

  1. 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम साय का बड़ा ऐलान
  2. 'मेरी बेटी-मेरा अभिमान' अभियान की हुई शुरुआत
  3. बेटियों की शिक्षा और स्वच्छता पर दिया जाएगा जोर

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक पुलिस परेड ग्राउंड में गरिमामय समारोह के दौरान ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस मां भारती की वंदना करने, हमारे गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का एक बेहद पावन अवसर है।

‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान की शुरुआत

स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की बेटियों के सम्मान और सुविधा के लिए ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान शुरू करने की महत्वपूर्ण घोषणा की। इस महत्वाकांक्षी अभियान के अंतर्गत राज्य के 6,671 शासकीय विद्यालयों में छात्राओं के लिए आधुनिक एवं स्वच्छ शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे बेटियों को पढ़ाई के दौरान बेहतर स्वच्छता सुविधाएं मिल सकें।


यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में रचा गया इतिहास, अबूझमाड़ के 9 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बदली बयार से गूंजा राष्ट्रगान

‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ से संवरेगा ग्रामीण क्षेत्र

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में आगे बताया कि ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ के क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ में रोजगार और ग्रामीण विकास का एक नया अध्याय शुरू हो चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि इस योजना के माध्यम से प्रदेश के 6,524 गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करते हुए मुक्तिधाम एवं प्रतीक्षालयों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण अंचलों में जनसुविधाएं और सुदृढ़ होंगी।