• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर की दोस्ती, फिर गिफ्ट के नाम पर महिला से की ₹3.23 लाख की ठगी, केस दर्ज

महिला ने अपने बैंक ऑफ बड़ौदा खाते और च्वाइस सेंटर के माध्यम से चार जून से 20 जून के बीच कुल 3,23,998 रुपये विभिन्न यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए आरोपितों...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 27 Jun 2026 08:28:23 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jun 2026 08:28:23 PM (IST)
इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर की दोस्ती, फिर गिफ्ट के नाम पर महिला से की ₹3.23 लाख की ठगी, केस दर्ज
कुशालपुर की महिला से साइबर ठगों ने ऐंठे ₹3.23 लाख। (AI Generated)

HighLights

  1. रायपुर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 'विदेशी गिफ्ट' का मायाजाल
  2. कुशालपुर की महिला से साइबर ठगों ने ऐंठे ₹3.23 लाख, केस दर्ज
  3. रायपुर की रोशनी चतुर्वेदी बनीं शातिर साइबर अपराधियों का शिकार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती महिला को लाखों रुपये की चपत लगाकर चली गई। विदेशी गिफ्ट भेजने का झांसा देकर साइबर ठगों ने कुशालपुर निवासी 28 वर्षीय महिला से अलग-अलग किश्तों में तीन लाख 23 हजार 998 रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

पहले दोस्ती की और फिर की ठगी

पुलिस के अनुसार कुशालपुर स्थित दंतेश्वरी मंदिर के पास रहने वाली रोशनी चतुर्वेदी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। करीब दो वर्ष पहले उनकी पहचान drkhan666 नाम की इंस्टाग्राम आईडी से हुई थी। आरोपित ने पहले दोस्ती की और फिर लगातार चैटिंग करते हुए महिला का मोबाइल नंबर लेकर वॉट्सऐप पर बातचीत शुरू कर दी।


इस दौरान उसने विश्वास जीतने के लिए महिला से उसकी तस्वीरें और वीडियो भी मंगवाए। कुछ समय बाद आरोपित ने महिला को बताया कि वह उसके लिए विदेश से महंगे उपहार भेज रहा है। उसने महिला से घर का पता भी लिया और कहा कि एयरपोर्ट के माध्यम से गिफ्ट उसके घर पहुंच जाएगा।

एयरपोर्ट और कस्टम चार्ज के नाम पर वसूले लाखों रुपये

चार जून को महिला के पास एक अन्य मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली एयरपोर्ट की एक कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि गिफ्ट बहुत महंगा है और उसे छुड़ाने के लिए पहले छह हजार रुपये जमा करने होंगे। आरोपित ने वॉट्सऐप पर क्यूआर कोड भेजा, जिस पर महिला ने ऑनलाइन भुगतान कर दिया।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चंदा चोरों की संपत्ति जब्त कर जनकल्याण में लगाएं, छत्तीसगढ़ आए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की खरी-खरी

इसके बाद लगातार अलग-अलग बहानों से कस्टम शुल्क, टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज बताकर महिला से कई किश्तों में रकम जमा कराई गई। महिला ने अपने बैंक ऑफ बड़ौदा खाते और च्वाइस सेंटर के माध्यम से चार जून से 20 जून के बीच कुल 3,23,998 रुपये विभिन्न यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए आरोपितों के खातों में भेज दिए।