रायपुर गोलीकांड: शादी में खुलेआम गोलियां चलाना पड़ा भारी, भाजपा नेत्री के पति पर FIR दर्ज
राजधानी में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना 7 अप्रैल की बताई जा रही है, जब रायपुरा थान ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 14 May 2026 04:33:12 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 04:33:12 PM (IST)
रायपुर गोलीकांड: शादी में खुलेआम गोलियां चलाना पड़ा भारीHighLights
- 7 अप्रैल को महादेवघाट स्थित शादी हॉल में खुलेआम की गई थी फायरिंग
- लाइसेंसी हथियार के दुरुपयोग और जान जोखिम में डालने के तहत मामला दर्ज
- भाजपा नेत्री के पति दीपक सिंह पर FIR, डीडी नगर थाना पुलिस कर रही जांच
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना 7 अप्रैल की बताई जा रही है, जब रायपुरा थाना क्षेत्र के महादेवघाट स्थित एक शादी हॉल में खुलेआम फायरिंग की गई थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।
लाइसेंसी हथियार का दुरुपयोग: खतरे में पड़ी लोगों की जान
पुलिस के अनुसार शादी समारोह में हथियार लहराते हुए फायरिंग की गई, जिससे वहां मौजूद लोगों की जान खतरे में पड़ गई। मामले में लाइसेंसी हथियार के दुरुपयोग और लोगों के जीवन को संकट में डालने संबंधी धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।