• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर सड़क हादसे में देरी से पहुंची डायल-112 टीम, पीड़ितों से अभद्रता पड़ी भारी, आरक्षक निलंबित

हादसे की सूचना मिलने के बावजूद मौके पर देरी से पहुंचने और पीड़ितों से अमर्यादित व्यवहार करने के आरोप में डायल-112 में पदस्थ आरक्षक संदीप शर्मा को तत्क...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 03:32:00 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 03:32:00 PM (IST)
रायपुर सड़क हादसे में देरी से पहुंची डायल-112 टीम, पीड़ितों से अभद्रता पड़ी भारी, आरक्षक निलंबित
रायपुर सड़क हादसे में देरी से पहुंची डायल-112 टीम

HighLights

  1. रायपुर में सड़क हादसे के बाद डायल-112 की लेत-लतीफी पर गिरी गाज
  2. सूचना के बाद भी देरी से पहुंचने पर आरक्षक संदीप शर्मा निलंबित
  3. पीड़ितों से अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल होने पर डीसीपी का एक्शन

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसे के दौरान डायल-112 की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे की सूचना मिलने के बावजूद मौके पर देरी से पहुंचने और पीड़ितों से अमर्यादित व्यवहार करने के आरोप में डायल-112 में पदस्थ आरक्षक संदीप शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया।

कार-बाइक टक्कर के बाद देरी से पहुंची टीम, वीडियो वायरल होने पर बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, 30 जून की रात करीब 11 बजे सिटी सेंटर मॉल के सामने सर्विस रोड पर कार और बाइक की टक्कर हो गई थी। घटना के बाद लोगों ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी, लेकिन टीम काफी देर से मौके पर पहुंची। आरोप है कि मौके पर पहुंचे आरक्षक संदीप शर्मा ने पीड़ितों और मौजूद लोगों से अभद्र व्यवहार किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों तक मामला पहुंचा।


डीसीपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने की समीक्षा, आरक्षक रक्षित केंद्र रायपुर संबद्ध

वीडियो सामने आने के बाद सेंट्रल जोन के डीसीपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की। प्रथम दृष्टया आरक्षक की लापरवाही और अमर्यादित आचरण पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर रक्षित केंद्र रायपुर संबद्ध कर दिया गया।

निलंबन आदेश में यह कहा गया

जारी निलंबन आदेश में उल्लेख है कि 30 जून की रात सिटी सेंटर मॉल के सामने सड़क दुर्घटना की सूचना पर डायल-112 में तैनात आरक्षक क्रमांक 1250 संदीप शर्मा घटना स्थल पर विलंब से पहुंचे तथा मौके पर अमर्यादित आचरण किया। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर सड़क हादसों में डायल-112 की त्वरित प्रतिक्रिया और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें- उज्जैन में दूसरे पति के साथ लौटी महिला से बर्बरता: बाल काटे, कपड़े फाड़े, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया