

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में सूबेदार, उप निरीक्षक (एसआइ) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर मुख्य परीक्षा के लिए 7,301 अभ्यर्थियों का चयन किया है। अब चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
सीजीपीएससी ने 341 पदों पर भर्ती के लिए 12 जुलाई 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में 183 परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब भर्ती के अगले चरण में शामिल होंगे। आयोग के अनुसार सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती की मुख्य परीक्षा 24, 25 और 26 अक्टूबर को संभावित है।
मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की अपील की है।
कुल पद : 341
प्रारंभिक परीक्षा : 12 जुलाई 2026
परीक्षा केंद्र : 183
चयनित अभ्यर्थी : 7,301
मुख्य परीक्षा (संभावित) : 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026
मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य।
यह भी पढ़ें- छग का पहला रामसर साइट कौन सा है? रामटेकरी मंदिर किसने बनवाया? व्यापमं परीक्षा में पूछे गए ऐसे सवाल, गणित रहा कठिन