• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में दुर्लभ औषधियां और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियां हैं, यहां स्थापित हो All India Ayuervedic Institute,शाह से मिलकर सीएम साय ने की मांग

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। उन्होंने राज्य के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा ...और पढ़ें

By Sandeep TiwariEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 10:16:56 AM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 11:34:17 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में दुर्लभ औषधियां और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियां हैं, यहां स्थापित हो All India  Ayuervedic Institute,शाह से मिलकर सीएम साय ने की मांग
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पुष्पगुच्छ देते मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। इस दौरान मौजूद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा। डीपीआर

HighLights

  1. अमित शाह से मिले सीएम विष्णु देव साय
  2. राज्य में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान मांगा
  3. केंद्रीय गृह मंत्री ने दिया सहयोग का आश्वासन

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट की। बैठक में उन्होंने छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास, जनहितकारी योजनाओं और राज्य की वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा की। बैठक में प्रदेश में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ भौगोलिक दृष्टि से वनाच्छादित है और यहां दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों का भंडार मौजूद है। इसके अलावा, राज्य के जनजातीय अंचलों में पीढ़ियों से चला आ रहा पारंपरिक औषधीय ज्ञान यहां की अनमोल धरोहर है।

उन्होंने केंद्रीय बजट-2026 में घोषित तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री का मानना है कि यदि यह संस्थान छत्तीसगढ़ में स्थापित होता है, तो इससे न केवल स्थानीय निवासियों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि आयुर्वेद आधारित शिक्षा और अनुसंधान को वैश्विक स्तर की पहचान मिलेगी। यह संस्थान केवल छत्तीसगढ़ के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मध्य भारत के लिए स्वास्थ्य क्रांति का केंद्र साबित होगा।


हर संभव सहायता का आश्वासन

अमित शाह ने केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का पूर्ण आश्वासन दिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में चल रहे अधोसंरचना विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी केंद्रीय गृह मंत्री को दी। यह मुलाकात राज्य और केंद्र के बीच बेहतर समन्वय को दर्शाती है।

बस्तर के विकास कार्याें की दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान बस्तर सहित राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों, अधोसंरचना विस्तार और जनहितकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी केंद्रीय गृह मंत्री को दी।