• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ सीएम, डीप्टी सीएम के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी, सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्रियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी और वीडियो प्रसारित करने के मामले में सिविल लाइन ...और पढ़ें

By Akhil Kumar SharmaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Mon, 24 Aug 2026 11:02:24 PM (IST)Updated Date: Mon, 24 Aug 2026 11:21:41 PM (IST)
छत्तीसगढ़ सीएम, डीप्टी सीएम के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी, सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज
पुलिस कार्रवाई की प्रतीकात्मक तस्वीर। अर्काइव

HighLights

  1. सीएम, डिप्टी सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी
  2. सिविल लाइन थाने में दी गई औपचारिक शिकायत
  3. राष्ट्रवादी विचारक ने आईटी एक्ट के तहत मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के शीर्ष संवैधानिक पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार परोसी जा रही अमर्यादित सामग्री को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखा आक्रोश देखने को मिल रहा है।

इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाने में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा और अश्लील गालियों का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

राष्ट्रवादी विचारक ने की सख्त कार्रवाई की मांग

यह शिकायत रायपुर के राष्ट्रवादी विचारक वीरेंद्र दुबे द्वारा दर्ज कराई गई है। शिकायत में बताया गया है कि इंस्टाग्राम पर 'सागर निर्मलकर' नामक आईडी से एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसके कमेंट बॉक्स में @quail.3131469 नामक आईडी से बेहद आपत्तिजनक और भद्दी गालियां दी गईं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आलोचना का अधिकार सभी को है, लेकिन इस तरह की अभद्रता और गाली-गलौज को किसी भी स्थिति में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं कहा जा सकता।


पुलिस ने शुरू की जांच

शिकायत में यह भी रेखांकित किया गया है कि मुख्यमंत्री आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और इस प्रकार की दुर्भावनापूर्ण टिप्पणियां समाज के सौहार्द को बिगाड़ने का काम कर सकती हैं। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मामले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट्स, आईपी एड्रेस और वीडियो अपलोड करने वालों की तकनीकी जानकारी जुटा रही है ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।