• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG politics: भूपेश बोले बृजमोहन की जगह ओपी के घर जाते तो नहीं चलता बुलडोजर, अरुण साव ने कहा भाजपा नेताओं को आपस में न लड़वाएं बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर संवाद करने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तीखा हमला बोला है। साव ने बघेल पर भाजपा नेताओं ...और पढ़ें

By Abhishek RaiEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 09:29:02 AM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jul 2026 09:33:07 AM (IST)
CG politics: भूपेश बोले बृजमोहन की जगह ओपी के घर जाते तो नहीं चलता बुलडोजर, अरुण साव ने कहा भाजपा नेताओं को आपस में न लड़वाएं बघेल
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना दर्द बताती महिला। पार्टी

HighLights

  1. नकटी में बुलडोजर कार्रवाई पर नवा रायपुर में तेज हुई सियासती चहल-पहल
  2. बृजमोहन बनाम ओपी चौधरी का नेरेटिव सेट करने की कोशिश में कांग्रेस
  3. कार्रवाई को जनविरोधी बताकर ग्रामीणों के पास पहुंच रहे कांग्रेस नेता

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी (सम्मानपुर) में विधायक कालोनी के लिए तोड़े गए घरों को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कार्रवाई के दूसरे दिन मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री शिव डहरिया और धनेन्द्र साहू सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नकटी गांव जाकर प्रभावितों से मुलाकात की। इन्होंने आरोप लगाया कि जिन परिवारों को आवास योजनाओं का लाभ मिला, उन्हीं के घर अब तोड़े जा रहे हैं।

नकटी गांव में प्रशासन ने सोमवार को शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान 77 घरों को ध्वस्त कर दिया गया। यहां विधायकों के लिए आवासों का निर्माण किया जाना है। 2023-24 के दौरान नई विधायक कालोनी के लिए नकटी गांव के करीब 56 एकड़ शासकीय भूमि चिन्हित की गई है। सोमवार को लगभग एक हजार जवानों की तैनाती के साथ बुलडोजर चलाया गया।


विपक्ष ने घेरा, सरकार ने कहा- प्रभावितों को दे रहे वैकल्पिक आवास

सरकार व प्रशासन का कहना है कि नया रायपुर के विकास के लिए आवश्यक है कि विधानसभा स्थानांतरित होने के बाद मंत्रियों और विधायकों के लिए आवास बनाए जाएं। इसी उद्देश्य से अब अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। संबंधित भूमि सरकारी है और उस पर अतिक्रमण था। प्रभावित परिवारों को नवा रायपुर में वैकल्पिक आवास देने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। विधायक आवास परियोजना के लिए भूमि खाली कराना आवश्यक था। विपक्ष ने प्रभावितों से मुलाकात के बाद इसे संसाधनों के दुरुपयोग का मामला बताया है। वहीं, सरकार इसे आवश्यक पुनर्विकास परियोजना बता रही है।

उपमुख्यमंत्री साव ने दी भूपेश को सलाह

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सलाह दी कि वे अपनी पार्टी पर ध्यान दें और भाजपा नेताओं को आपस में लड़ाने की कोशिश न करें। भूपेश बघेल ने कहा कि लोग यदि सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बजाय वित्त मंत्री ओपी चौधरी के घर गए होते तो मकान नहीं टूटते। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि गरीबों के घर उजाड़े जाने का विरोध किया जाएगा और विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया जाएगा। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 40 वर्षों से रह रहे लोगों को बेघर करना अन्याय है। पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने वैकल्पिक स्थानों की उपलब्धता पर जोर देते हुए सरकार पर जमीन बेचने का आरोप लगाया। वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बरसात से पहले इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है।