
राज्य ब्यूरो,नईदुनिया, रायपुर। राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। राजस्व विभाग ने बुधवार को इसका विधिवत आदेश जारी कर दिया। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
तहसीलदारों में उमेश कुमार कुशवाहा को कोरिया से रायगढ़, संतोष कुमार धुव को दंतेवाड़ा से महासमुंद, शिवम पांडेय को रायगढ़ से दंतेवाड़ा, कमलावती सिंह को सरगुजा से जांजगीर-चांपा, जयश्री राजन पाथे को जशपुर से बिलासपुर और चितेश कुमार देवांगन को गरियाबंद से राजनांदगांव भेजा गया है।

पूनम रश्मि तिग्गा को बलरामपुर-रामानुजगंज से कोरबा तथा रूपेश कुमार मरकाम को बस्तर से कांकेर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा कई अधिकारियों को रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जशपुर, बालोद, धमतरी, रायगढ़ और अन्य जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है।
कुछ अधिकारियों की पदस्थापना पटवारी प्रशिक्षण शाला और राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला में भी की गई है। नायब तहसीलदारों में मोहन लाल साहू और रश्मि पटेल का आपसी स्थानांतरण किया गया है। प्रियंका कुशवाहा को बेमेतरा से पटवारी प्रशिक्षण शाला रायपुर, उन्मेष पटेल को रायगढ़ से महासमुंद, प्रेरणा सिंह को महासमुंद से रायपुर तथा जयेंद्र सिंह को बलरामपुर-रामानुजगंज से रायपुर भेजा गया है। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना तत्काल ग्रहण करनी होगी।