• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्‍तीसगढ़ में स्‍वतंत्रता दिवस पर विशेष चेकिंग अभियान, स्टंटबाजों पर पुलिस का शिकंजा, 59 वाहनों के ई-चालान

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान तीन दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। इनमें ऐसे चालक भी श...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 15 Aug 2026 10:38:27 PM (IST)Updated Date: Sat, 15 Aug 2026 10:53:15 PM (IST)
छत्‍तीसगढ़ में स्‍वतंत्रता दिवस पर विशेष चेकिंग अभियान, स्टंटबाजों पर पुलिस का शिकंजा, 59 वाहनों के ई-चालान
पुलिस ने जब्‍त किए वाहन।

HighLights

  1. सेंध लेक में स्टंटबाजों पर पुलिस का शिकंजा।
  2. हसौद पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान।
  3. तीन दर्जन से अधिक दोपहिया चालकों पर कार्रवाई

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर और आसपास के पर्यटन एवं मनोरंजन स्थलों पर लोगों की भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर हसौद पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

शनिवार को थाना क्षेत्र के सेंध लेक और बिल्डिंग के पास पुलिस ने विशेष चेकिंग प्वाइंट लगाकर दोपहिया और अन्य वाहनों की जांच की। इस दौरान स्टंट करने, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने सहित अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई।


पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान तीन दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। इनमें ऐसे चालक भी शामिल रहे, जो सड़क पर स्टंट कर रहे थे।

पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों को रोककर समझाइश दी और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों पर बाइक से स्टंट करना चालक के साथ सड़क पर मौजूद दूसरे लोगों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है।

नो-पार्किंग में खड़े 59 वाहनों पर कार्रवाई

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने सेंध लेक के आसपास पार्किंग व्यवस्था का भी जायजा लिया। नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 59 वाहनों का ई-चालान किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करने की हिदायत दी, ताकि सड़क पर जाम की स्थिति न बने और दूसरे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी न हो।

तीन सवारी और नाबालिग चालकों पर भी नजर

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया वाहनों में तीन सवारी बैठाकर चलने वाले चालकों को भी रोका। पुलिस ने बताया कि क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर वाहन चलाने से वाहन का संतुलन बिगड़ने की आशंका रहती है। दुर्घटना की स्थिति में गंभीर चोट का खतरा बढ़ जाता है।

इसके साथ ही नाबालिगों के वाहन चलाने के मामलों में भी पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती। नाबालिगों के वाहन चलाते पाए जाने पर पुलिस ने उनके पालकों को मौके पर बुलाकर समझाइश दी।

पालकों को स्पष्ट रूप से हिदायत दी गई कि वे अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया या अन्य वाहन चलाने की अनुमति नहीं दें। पुलिस ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है।

हेलमेट और नियमों के पालन की दी समझाइश

मंदिर हसौद पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, दोपहिया वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी नहीं बैठाने और वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी। पुलिस ने लोगों से अपील की कि मनोरंजन या घूमने के दौरान सड़क को स्टंट का स्थान न बनाएं और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यातायात नियमों का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा। विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, लेक और सार्वजनिक स्थलों के आसपास स्टंट तथा लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर पुलिस की निगरानी रहेगी।