• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

अब छत्तीसगढ़ में होगी आधुनिक रेल इंजन मेंटेनेंस सुविधा, 300 हाई पावर इलेक्ट्रिक इंजनों का होगा रखरखाव

रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस सुविधा का शिलान्यास किया जाएगा।

By Sandeep TiwariEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 10:39:33 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 10:39:33 PM (IST)
अब छत्तीसगढ़ में होगी आधुनिक रेल इंजन मेंटेनेंस सुविधा, 300 हाई पावर इलेक्ट्रिक इंजनों का होगा रखरखाव
रेल इंजन मेंटेनेंस सुविधा का शिलान्यास, फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. रेल परिचालन की दिशा में मजबूत कदम
  2. रेल इंजन मेंटेनेंस सुविधा का शिलान्यास
  3. 300 हाई पावर इंजनों का होगा रखरखाव

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस सुविधा का शिलान्यास किया जाएगा। इसके विकसित होने पर भविष्य में 300 हाई पावर इलेक्ट्रिक इंजनों के रखरखाव की क्षमता बनेगी। इससे रेल परिचालन और माल परिवहन को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नई रेल लाइनें, यात्री सेवाएं और आधुनिक अधोसंरचना छत्तीसगढ़ के विकास को गति देंगी। रावघाट-रायपुर और रायपुर-कुरूद यात्री सेवाओं से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, किसानों, व्यापारियों और आम यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार, कृषि और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।


यह भी पढ़ें- CG Weather Update: प्रदेश में 20 अक्टूबर को मौसम बदलेगा रंग, अब सुबह और शाम होगी गुलाबी ठंड, कहीं-कहीं बारिश की संभावना

दल्लीराझरा-रावघाट के बीच रेल लाइन का काम पूरा

दल्लीराझरा-रावघाट के बीच 1,628 करोड़ रुपये की लागत से 95 किलोमीटर रेल लाइन का काम पूरा हो गया है। ताड़ोकी-रावघाट के बीच 17.5 किलोमीटर लाइन बनने से परियोजना पूर्ण हुई। इससे क्षेत्र में परिवहन, रोजगार, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को मदद मिलेगी। लौह अयस्क परिवहन और भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए भी यह संपर्क अहम है।

अभनपुर-कुरूद के बीच 22 किलोमीटर लाइन का गेज परिवर्तन पूरा हो गया है। कुरूद-धमतरी सेक्शन का काम जारी है।

यह भी पढ़ें- 'मिशन 2028-29' में जुटी बीजेपी, 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएगी स्मृति ईरानी, विधायकों और सांसदों के साथ होगा मंथन

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।