• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

असम की मदद के लिए आगे आया छत्तीसगढ़, बाढ़ पीड़ितों के लिए दी 5 करोड़ की राशि, सीएम साय ने दी आर्थिक मदद

छत्तीसगढ़ सरकार ने असम के बाढ़ प्रभावित परिवारों के राहत और पुनर्वास के लिए 5 करोड़ की आर्थिक सहायता जारी की है।

By Abhishek RaiEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Sun, 16 Aug 2026 04:08:11 PM (IST)Updated Date: Sun, 16 Aug 2026 04:22:48 PM (IST)
असम की मदद के लिए आगे आया छत्तीसगढ़, बाढ़ पीड़ितों के लिए दी 5 करोड़ की राशि, सीएम साय ने दी आर्थिक मदद
छत्तीसगढ़ सरकार ने असम बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 5 करोड़ की मदद की। (फाइल फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए 5 करोड़ की सहायता राशि जारी की है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की। इसके बाद उन्हें सहायता राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और विधायक पुरन्दर मिश्रा भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

राहत पुनर्वास कार्यों में मिलेगी मदद

चेक सौंपने के अगले ही दिन राज्यपाल रमेन डेका असम के दौरे पर रवाना हुए हैं। यह राशि वहां बाढ़ से प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के लिए उपयोग की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम में बाढ़ के कारण हुई जन धन की भारी क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा था प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में छत्तीसगढ़ की पूरी जनता असम के अपने भाई बहनों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।