• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

3200 करोड़ के शराब घोटाले में EOW के बाद अब ED का बड़ा एक्शन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। वर्ष 2019 से 2022...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Tue, 11 Aug 2026 03:40:59 PM (IST)Updated Date: Wed, 12 Aug 2026 11:18:57 PM (IST)
3200 करोड़ के शराब घोटाले में  EOW के बाद अब ED का बड़ा एक्शन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
रामगोपाल अग्रवाल को अदालत में पेश करते हुए। नईदुूनिया

HighLights

  1. प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
  2. अब तक 6 आरोपपत्र दाखिल और 81 लोगों को बनाया आरोपी
  3. छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईडी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत की गई है। गिरफ्तारी के बाद एजेंसी उन्हें स्थानीय अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी, ताकि पूछताछ की जा सके।

ईडी की जांच के अनुसार, यह कथित घोटाला वर्ष 2019 से 2022 के बीच कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान हुआ था। जांच एजेंसी का आरोप है कि इस अवधि में एक संगठित सिंडिकेट सक्रिय था, जिसमें वरिष्ठ नौकरशाहों और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता थी। इस पूरे खेल में आबकारी व्यवस्था को नियंत्रित कर सरकारी खजाने को लगभग 3200 करोड़ रुपये का भारी नुकसान पहुंचाया गया।


अब तक छह आरोपपत्र और 81 आरोपी

इस बहुचर्चित मामले में जांच का दायरा बड़ा है, जिसमें अब तक छह आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं और कुल 81 आरोपियों के नाम सामने आए हैं। जांच के दायरे में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल, तत्कालीन आबकारी आयुक्त निरंजन दास, तत्कालीन संयुक्त सचिव अनिल टुटेजा, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और मुख्यमंत्री कार्यालय की तत्कालीन उप सचिव सौम्या चौरसिया समेत कई लोगों के नाम सामने आए हैं।

राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

रामगोपाल अग्रवाल की इस गिरफ्तारी के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में भारी हलचल तेज हो गई है। ईओडब्ल्यू (EOW) की कार्रवाई के बाद अब ईडी के इस कदम से मामले में आगे कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं ईडी अब अदालत से रिमांड लेकर पूरे मामले में अग्रवाल से पूछताछ करेगी।

जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि शराब घोटाले से जुड़े कथित अवैध लेनदेन में उनकी क्या भूमिका थी और किन लोगों तक रकम पहुंची।

यह भी पढ़ें- सरगुजा में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में समझौते का दबाव, सात पर केस; जांच में दो और नाम सामने आए