• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

Chhattisgarh Weather Update: रायपुर समेत 33 जिलों में सात दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश, मानसून पूरी तरह एक्टिव

छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अगले सात दिनों तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश और वज्रपात की संभावना मौसम विभाग ने ...और पढ़ें

By Jitendra DahiyaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 07:44:58 AM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 07:46:02 AM (IST)
Chhattisgarh Weather Update: रायपुर समेत 33 जिलों में सात दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश, मानसून पूरी तरह एक्टिव
छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेगा पानी। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. प्रदेशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हुआ।
  2. सात दिन भारी बारिश के आसार।
  3. वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है और आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 30 जून से दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो चुका है।

बुधवार को प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई। रायपुर में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

सात दिन तक गरज-चमक के साथ होगी बारिश (CG Weather Update)

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी बांग्लादेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण 3 जुलाई के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले सात दिनों तक कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने एक-दो स्थानों पर वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है।


इन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश

  • प्रदेश में बुधवार को कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। कुसमी में सबसे ज्यादा 90 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा कोटाडोल और पखांजूर में 70-70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
  • चंद्रपुर, मर्दापाल, साकोला और गिधौरी टुंडरा में 50 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं सेवरीनारायण, कोटा और दंतेवाड़ा में 40 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश का दायरा और बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें- बिलासपुर:उमस के बीच चली ठंडी हवा, तापमान अब सामान्य से कम, 3 जुलाई से सक्रिय होगा नया वर्षा तंत्र

रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाए रहे

रायपुर में दिनभर बादल छाए रहे और वातावरण में नमी बनी रही। सुबह आद्रता 75 प्रतिशत और शाम को 68 प्रतिशत दर्ज की गई। माना एयरपोर्ट में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बिलासपुर में 16.2 मिलीमीटर, अंबिकापुर में 13.7 मिलीमीटर और जगदलपुर में 14.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रायपुर समेत कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है।