• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG Weather Update: दशहरा पर प्रदेश में बदलेगा मौसम रंग, अब सुबह और शाम होगी गुलाबी ठंड, कहीं-कहीं बारिश की संभावना

राजधानी में दिन के समय गर्मी का असर बना हुआ है, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं।

By Jitendra DahiyaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 10:20:37 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 12:16:57 AM (IST)
CG Weather Update: दशहरा पर प्रदेश में बदलेगा मौसम रंग, अब सुबह और शाम होगी गुलाबी ठंड, कहीं-कहीं बारिश की संभावना
प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश की बनी हुई संभावना, फाइल फोटो

HighLights

  1. रायपुर में तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री ऊपर
  2. अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार
  3. प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश की बनी हुई संभावना

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में दिन के समय गर्मी का असर बना हुआ है, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। रात के तापमान में फिलहाल कोई बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है, हालांकि अगले दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है।

इससे सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश की गतिविधियां सीमित रहेंगी और तापमान में बदलाव धीरे-धीरे दिखाई देगा। सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा।


न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। दिन में तेज धूप और रात में अपेक्षाकृत अधिक तापमान के कारण फिलहाल ठंड का अहसास कम है। हालांकि, आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट से मौसम का मिजाज बदल सकता है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ बीपीटी में आवेदन की तारीख बढ़ी, 22 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई

अंबिकापुर में सबसे कम तापमान

प्रदेश में सोमवार को सबसे अधिक तापमान रायपुर में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे साफ है कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में रातें राजधानी की तुलना में अधिक ठंडी होने लगी हैं।

पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री, दुर्ग में 21.2 डिग्री, जगदलपुर में 22.1 डिग्री और माना हवाई अड्डे पर 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और राजनांदगांव में 22 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान का अंतर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद एक से दो डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

अभी बारिश की संभावना कम

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। अगले दिन प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है, लेकिन इसके लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- रायपुर- कुरूद और रायपुर-रावघाट के लिए मिलेगी सीधी ट्रेन, रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

इसके बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम तंत्र के तहत उत्तरी तमिलनाडु तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव क्षेत्र से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक 1.5 से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर द्रोणिका भी सक्रिय है। फिलहाल इस तंत्र का छत्तीसगढ़ के मौसम पर व्यापक असर दिखाई नहीं दे रहा है।

रायपुर में आसमान साफ रहने का अनुमान

मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को रायपुर का आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। ऐसे में दिन के समय गर्मी बनी रहेगी, जबकि रात के तापमान में तत्काल बड़ी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, ठंड बढ़ने के लिए रात के तापमान में गिरावट अहम होगी। अगले दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आने का अनुमान है। इसके बाद सुबह और रात में हल्की ठंडक महसूस होने लगेगी। फिलहाल प्रदेश में कड़ाके की ठंड के संकेत नहीं हैं, लेकिन तापमान में संभावित गिरावट के साथ मौसम धीरे-धीरे ठंड की ओर बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- 'मिशन 2028-29' में जुटी बीजेपी, 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएगी स्मृति ईरानी, विधायकों और सांसदों के साथ होगा मंथन

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।