रायपुर में चलती सिटी बस बनी आग का गोला, VIP चौक के पास धू-धू कर जली, बस में नहीं था एक भी अग्निशमन यंत्र
राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी चौक के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती सिटी बस अचानक आग का गोला बन गई। यह घटना जब्बार नाला के समीप ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 09 May 2026 07:33:28 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 07:33:28 PM (IST)
जब्बार नाला के पास बस में लगी भीषण आग।HighLights
- जब्बार नाला के पास बस में लगी भीषण आग
- सिटी बस सेवा की बड़ी लापरवाही उजागर
- यात्रियों की जान से खिलवाड़ का लगा आरोप
नईदुनिया प्रतिनिध, रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी चौक के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती सिटी बस अचानक आग का गोला बन गई। यह घटना जब्बार नाला के समीप घटित हुई। सिटी बस में अचानक धधक उठी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की स्पष्ट वजह फिलहाल अज्ञात है, जिसकी जांच की जा रही है।
![naidunia_image]()
बस में नहीं था अग्निशमन उपकरण
इस हादसे ने सिटी बस सेवा की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और जांच में यह बात सामने आई है कि बस में आग बुझाने के लिए कोई भी अग्निशमन उपकरण (Fire Extinguisher) उपलब्ध नहीं था। निजी एजेंसी द्वारा संचालित की जा रही इस सिटी बस सर्विस में सुरक्षा मानकों की ऐसी अनदेखी आम जनता की जान से सीधे तौर पर खिलवाड़ है। यदि बस में यात्री अधिक होते, तो बिना सुरक्षा उपकरणों के स्थिति और भी भयावह हो सकती थी।