• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

भिलाई में जवाहर उद्यान के पास कार और स्कूटी में टक्कर, एक युवती की मौत; युवक हुआ घायल

Accident in Bhilai: दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।

By T Surya RaoEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 11:49:10 AM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 12:18:05 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भिलाई में जवाहर उद्यान के पास कार और स्कूटी में टक्कर, एक युवती की मौत; युवक हुआ घायल
आक्षिता अवचट और दुर्घटनाग्रस्त कार की तस्वीर।

HighLights

  1. गरबा देखने जा रहे परिवार की कार से टकराई स्कूटी
  2. जिला अस्पताल की आईसीयू में घायल युवक का उपचार जारी
  3. पुलिस वाहनों के टक्कर के कारणों की जांच कर रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। जवाहर उद्यान के पास सोमवार रात करीब 11 बजे कार और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार 19 वर्षीय आक्षिता अवचट की मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा 18 वर्षीय आयुष साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग की आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृत युवती के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, तालपुरी बी ब्लाक निवासी आक्षिता अवचट, पिता प्रजानंद अवचट, सोमवार रात आयुष साहू के साथ स्कूटी से जा रही थी। इसी दौरान जवाहर उद्यान के पास उनकी स्कूटी की होंडा अमेज कार क्रमांक सीजी 07 सीएच 2321 से जोरदार टक्कर हो गई।


हादसे में दोनों स्कूटी सवार गंभीर रूप से प्रभावित हुए। आक्षिता की मौत हो गई, जबकि आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें- भिलाई इंडस्ट्रियल एरिया में सैकड़ों उद्योगों के सामने मंडरा रहा तालेबंदी का संकट, कलेक्टर से मिले व्यापारी

सेक्टर-10 से सेक्टर-4 गरबा देखने जा रहा था परिवार

दुर्घटना में शामिल कार 32 वर्षीय अभिजीत धर की बताई जा रही है। अभिजीत अपनी पत्नी और आठ वर्षीय बेटी के साथ सेक्टर-10 से सेक्टर-4 में गरबा देखने जा रहे थे। इसी दौरान जावहर उद्यान के पास कार और स्कूटी के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में युवती की मौत से उसके परिवार में शोक का माहौल है। घटना के बाद पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना की परिस्थितियों और टक्कर के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- भिलाई में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में स्कूल का डायरेक्टर गिरफ्तार, समर्थन में 150 से अधिक छात्र पहुंचे खुर्सीपार थाने

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।