छत्तीसगढ़ में विद्युत उपभोक्ता अब मोबाइल पर देख सकेंगे पल-पल की बिजली खपत, गलत बिलिंग की समस्या से मिलेगा छुटकारा
छत्तीसगढ़ में अब बिजली उपभोक्ता अपने मोबाइल एप के जरिए रीयल-टाइम बैलेंस, बिजली की खपत और रिचार्ज की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसकी जानकारी देने और प्र ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Feb 2026 07:17:53 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Feb 2026 07:54:12 AM (IST)
स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी प्रदेश आज से मनाएगी स्मार्ट मीटर पखवाराHighLights
- प्रदेश में आज से स्मार्ट मीटर पखवाड़ा
- बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधा
- स्मार्ट मीटर के फायदें बताने के लिए अभियान
राज्य ब्यूरो नईदुनिया, रायपुर: अब बिजली उपभोक्ताओं को दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी, वे अपने मोबाइल एप के जरिए रीयल-टाइम बैलेंस, बिजली की खपत और रिचार्ज की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इससे न केवल गलत बिलिंग की समस्या खत्म होगी, बल्कि लो-बैलेंस और असामान्य खपत की सूचना भी तत्काल प्राप्त होगी।
दरअसल स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को हाईटेक बनाने के लिए नौ से 23 फरवरी तक स्मार्ट मीटर पखवाड़ा मनाने जा रही है। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के निर्देशानुसार रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत यह अभियान पूरे प्रदेश के नगरीय निकायों और पंचायतों में चलाया जाएगा। इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को प्रीपेड स्मार्ट मीटर के फायदों से रूबरू कराना है।
यह भी पढ़ें- अमित शाह ने भूपेश सरकार पर माओवादी आतंक को संरक्षण देने का लगाया आरोप, कांग्रेस ने याद दिलाई 5 साल पुरानी बात
नुक्कड़ नाटक और लाइव डेमो से जागरूकता
पावर कंपनी के अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पखवाड़े के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। जिन घरों में मीटर लगेंगे, वहां डेमो के जरिए एप चलाना सिखाया जाएगा। नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और लघु वीडियो के माध्यम से भ्रांतियां दूर की जाएंगी।
साथ ही पंचायत स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित कर उपभोक्ताओं से सीधे संवाद किया जाएगा। राज्य में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेज गति से जारी है। इस तकनीक से बिजली चोरी रुकेगी और वितरण कंपनियों की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी, जिसका सीधा लाभ बेहतर सेवा के रूप में उपभोक्ताओं को मिलेगा।