• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

राजनांदगांव में ED का एक्शन: नाहटा समूह के तीन ठिकानों पर छापेमारी, भोपाल और रायपुर से रेड मारने पहुंचे अधिकारी

प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव जिले में नाहटा ग्रुप से जुड़े तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। भोपाल और रायपुर से पहुंची कें...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 11:52:52 AM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 11:54:14 AM (IST)
राजनांदगांव में ED का एक्शन:  नाहटा समूह के तीन ठिकानों पर छापेमारी, भोपाल और रायपुर से रेड मारने पहुंचे अधिकारी
नाहटा ग्रुप से जुड़े इस परिसर में भी ईडी की जांच जारी है।

HighLights

  1. राजनांदगांव में नाहटा ग्रुप पर ईडी की छापेमारी
  2. भोपाल और रायपुर से पहुंचे केंद्रीय जांच अधिकारी
  3. वित्तीय लेनदेन और दस्तावेजों की गहन जांच जारी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में गुरुवार तड़के एक साथ तीन ठिकानों पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने शहर से सटे परिसरों में यह जांच शुरू की, जिसमें कारोबारी नाहटा ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठान भी मुख्य रूप से शामिल हैं।

भोपाल और रायपुर से आई संयुक्त ईडी की टीम गुरुवार सुबह करीब छह बजे राजनांदगांव पहुंची। इसके तुरंत बाद टीमों ने भंसाली किराना भंडार और सत्यम विहार स्थित नाहटा ग्रुप के ठिकानों सहित कुल तीन परिसरों में एक साथ दबिश दी। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया।


दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच जारी

फिलहाल तीनों स्थानों पर तलाशी और पूछताछ की कार्रवाई लगातार जारी है। ईडी के वरिष्ठ अधिकारी वित्तीय लेनदेन, आयकर रिटर्न और तमाम संदिग्ध दस्तावेजों के पुराने रिकार्ड खंगाल रहे हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के लिए संबंधित परिसरों के बाहर स्थानीय पुलिस बल तैनात किया गया है।

व्यावसायिक गलियारों में मचा हड़कंप

तड़के हुई इस अचानक छापेमारी के बाद से ही राजनांदगांव के व्यावसायिक और राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है। अब तक यह नहीं पता चला है कि यह कार्रवाई किस विशिष्ट मामले या वित्तीय अनियमितता के सिलसिले में की जा रही है। पूरी जांच प्रक्रिया संपन्न होने और अधिकारियों के आधिकारिक बयान सामने आने के बाद ही इस पूरे मामले का वास्तविक खुलासा हो सकेगा।