• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में महिला सरकारी डॉक्टर से 51 लाख रुपये की धोखाधड़ी, बिल्डर ने मकान का सिर्फ ढांचा खड़ा कर बंद किया दफ्तर

शिकायत के मुताबिक, मकान निर्माण की कुल लागत 51 लाख रुपये तय हुई थी। इसके लिए डॉक्टर ने अपनी जीवनभर की बचत, रिश्तेदारों से उधार और भारतीय स्टेट बैंक से...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 11:29:58 AM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 11:30:57 AM (IST)
रायपुर में महिला सरकारी डॉक्टर से 51 लाख रुपये की धोखाधड़ी, बिल्डर ने मकान का सिर्फ ढांचा खड़ा कर बंद किया दफ्तर
रायपुर में महिला सरकारी डॉक्टर से 51 लाख रुपये की धोखाधड़ी (AI से जनरेट इमेज)

HighLights

  1. महिला सरकारी डॉक्टर से बड़ी धोखाधड़ी
  2. बिल्डर ने 51 लाख लेकर अधूरा छोड़ दिया मकान
  3. बिल्डर और उसके पिता पर धोखाधड़ी का केस

नईदुनिया, प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मकान निर्माण के नाम पर 51 लाख रुपये से अधिक की राशि लेकर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने का मामला सामने आया है। सरकारी पशु चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस ने बिल्डर मोहित सोलंकी और उसके पिता गुलाब सिंह सोलंकी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में एफआइआर दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता डा. स्नेहलता दास वर्तमान में भाठागांव स्थित सांई विला कालोनी में रहती हैं और पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 में सड्डू स्थित अविनाश कैपिटल्स होम्स-2 में 1489 वर्गफीट का प्लाट खरीदा था। इस पर मकान निर्माण के लिए 16 मार्च 2023 को मोहित सोलंकी, प्रोपराइटर यूके कांसेप्ट डिजाइनर से अनुबंध किया गया। निर्माण कार्य 22 मई 2023 से शुरू होकर 22 मई 2024 तक पूरा कर मकान सौंपना तय हुआ था।


जीवनभर की जमा पूंजी और बैंक लोन से किया भुगतान

शिकायत के मुताबिक, मकान निर्माण की कुल लागत 51,00,916 रुपये तय हुई थी। इसके लिए उन्होंने अपनी जीवनभर की बचत, रिश्तेदारों से उधार और भारतीय स्टेट बैंक से 45 लाख रुपये का होम लोन लेकर समय-समय पर कुल 51,31,887 रुपये का भुगतान कर दिया। सभी भुगतान बैंक माध्यम से किए गए।

अधूरा निर्माण छोड़कर बंद कर दिया कार्यालय

आरोप है कि पूरी राशि लेने के बाद भी आरोपितों ने मकान का निर्माण पूरा नहीं किया। वर्तमान में केवल अधूरा ढांचा खड़ा है, जबकि प्लास्टर, ईंट का काम, फिनिशिंग सहित कई जरूरी निर्माण कार्य बाकी हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपितों ने जानबूझकर पूरी राशि लेने के बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया और कार्यालय बंद कर मोबाइल फोन भी स्विच आफ कर फरार हो गए। उनसे संपर्क के सभी प्रयास विफल रहे।

यह भी पढ़ें- साइबर ठगों के निशाने पर 95 फीसदी पढ़े-लिखे लोग, डिजिटल अरेस्ट में डॉक्टर, इंजीनियर और रिटायर्ड अफसर गंवा रहे करोड़ों रुपये

आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना

डा. स्नेहलता दास ने पुलिस को बताया कि अधूरे मकान के कारण उन्हें हर महीने बैंक की ईएमआइ, ब्याज, बिजली बिल, टैक्स और मेंटेनेंस का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ रहा है। उनका दावा है कि निर्माण पूरा कराने के लिए अब बाजार दर के अनुसार 30 से 35 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे। इससे उनका परिवार पिछले तीन वर्षों से आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहा है।