• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर

    छत्तीसगढ़ में महंगी शराब बेचने पर बड़ा एक्शन, चार आबकारी अधिकारी सस्पेंड, आठ को नोटिस जारी

    छत्तीसगढ़ में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बिक्री की शिकायतों के बाद आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

    By Satish PandeyEdited By: Akash Sharma
    Publish Date: Fri, 12 Jun 2026 10:28:49 AM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jun 2026 10:28:49 AM (IST)
    • Join करें
    छत्तीसगढ़ में महंगी शराब बेचने पर बड़ा एक्शन, चार आबकारी अधिकारी सस्पेंड, आठ को नोटिस जारी
    महंगी शराब बिक्री पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई की। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. आठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ
    2. विभागीय जांच में लापरवाही और निगरानी कमी मिली
    3. शराब बिक्री में ओवरचार्जिंग बर्दाश्त नहीं होगी

    राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। प्रदेश में निर्धारित कीमत से अधिक दर पर शराब बेचने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त पीएस एल्मा ने मामले में चार आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जबकि आठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

    जांच में मिली लापरवाही

    विभागीय जांच के दौरान अधिकारियों की निगरानी में कमी और लापरवाही सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया। निलंबित अधिकारियों में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के उपनिरीक्षक प्रभाकर सिरमौर, सिमगा के उपनिरीक्षक मनराखन नेताम, कुरूद के उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम सिन्हा और रायपुर पंडरी वृत्त के उपनिरीक्षक कौशल किशोर सोनी शामिल हैं।


    आठ अधिकारियों को नोटिस

    इसके अलावा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह ध्रुवे, रायपुर के जिला आबकारी अधिकारी राजेश शर्मा, धमतरी की जिला आबकारी अधिकारी निरूपमा लोन्हारे और बलौदाबाजार-भाटापारा के जिला आबकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

    आयुक्त कार्यालय की एडीईओ जेबा खान और जलेश सिंह के साथ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के सहायक जिला आबकारी अधिकारी चंद्रप्रताप सिंह तथा संविदा सहायक जिला आबकारी अधिकारी अल्ताफ खान को भी नोटिस भेजा गया है।

    विभाग ने बढ़ाई सख्ती

    आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब बिक्री में निर्धारित दर से अधिक वसूली किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। विभागीय स्तर पर निगरानी बढ़ाने और कार्रवाई में सख्ती बरतने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।