• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में हनीट्रैप का मामला: दो महिलाओं ने शराब पिलाकर खीचें अश्लील फोटो, ब्लैकमेल कर छह महीने तक वसूले लाखों रुपये

आरोप है कि दो महिलाओं ने एक व्यक्ति को नशीली शराब पिलाकर आपत्तिजनक तस्वीरें खींचीं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर छह महीने तक पैसे वसूले।

By Deepak ShuklaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 11:22:33 AM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jul 2026 11:22:33 AM (IST)
रायपुर में हनीट्रैप का मामला: दो महिलाओं ने शराब पिलाकर खीचें अश्लील फोटो, ब्लैकमेल कर छह महीने तक वसूले लाखों रुपये
रायपुर में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया (AI Generated Image)

HighLights

  1. दो महिलाओं पर अश्लील फोटो से धमकाने का आरोप
  2. पीड़ित से छह महीने में 2.17 लाख रुपये वसूले
  3. नशीला पदार्थ मिलाकर शराब पिलाने का लगाया आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। गुढ़ियारी थाना पुलिस ने एक महिला और उसकी महिला साथी के खिलाफ अश्लील तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूलने के आरोप में अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोप है कि पीड़ित को पहले घर बुलाया गया और शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली गईं। बाद में उन्हीं तस्वीरों को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर छह महीने तक उससे पैसे वसूले गए।


पीड़ित ने शिकायत में बताई पूरी घटना

पुलिस के मुताबिक, बीरगांव गांधी नगर निवासी दुलीचंद कुम्हार ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि उसकी पहचान अशोक नगर श्मशान घाट के पास रहने वाली मांगेश्वरी सिंह उर्फ जोगेश्वरी उर्फ रिंकी से थी।

पीड़ित के अनुसार, छह जनवरी 2026 को महिला के बुलाने पर वह उसके घर गया था। वहां एक अन्य महिला भी मौजूद थी। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने उसे शराब पिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। शराब पीने के बाद वह बेहोश हो गया।

पीड़ित ने बताया कि करीब चार-पांच घंटे बाद जब उसे होश आया तो उसने खुद को बिना कपड़ों के पाया। इसके बाद वह किसी तरह कपड़े पहनकर अपने घर लौट गया।

फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपये

शिकायत के मुताबिक, घटना के दो दिन बाद महिला ने उसे दोबारा घर बुलाया और कथित तौर पर दूसरी महिला के साथ उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाईं। आरोप है कि इन तस्वीरों को उसकी पत्नी, बेटे और अन्य परिजनों को भेजने तथा इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग की गई। सामाजिक बदनामी के डर से पीड़ित ने आठ जनवरी को 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।

छह महीने में कई किस्तों में हुई वसूली

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इसके बाद पैसों की मांग लगातार जारी रही। आरोप है कि फरवरी में 48 हजार रुपये, मार्च में 45 हजार रुपये, अप्रैल में 46 हजार रुपये, मई में 46 हजार रुपये और जून में 30 हजार रुपये लिए गए।

इस तरह छह महीने के दौरान कुल 2.17 लाख रुपये वसूले जाने का आरोप है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी महिला भविष्य में भी पैसे की मांग कर रही थी और तस्वीरें प्रसारित करने की धमकी दे रही थी। गुढ़ियारी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।