शराब, साला और सनकी जीजा: गालियों से तंग आकर जीजा बना कातिल, रायपुर के उरला में हुई खूनी वारदात
रायपुर के उरला में एक जीजा ने अपने ही साले की हत्या कर दी। पिछले 3 सालों से साथ रह रहे इन दोनों के बीच अक्सर गाली-गलौज और शराब को लेकर विवाद होता था। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 14 May 2026 11:46:29 AM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 11:46:29 AM (IST)
HighLights
- जीजा ने साले को शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट
- चापड़ से वार कर की हत्या,इलाके में फैली सनसनी
- हत्या के बाद पुलिस को किया फोन किया सरेंडर
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक जीजा ने अपने ही साले की चापड़ से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने पहले साले को शराब पिलाई, फिर विवाद के दौरान उस पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
वारदात के बाद आरोपी ने खुद डायल-112 को फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, मजदूर नगर निवासी गिरधर के घर में उसका जीजा प्रकाश साहु पिछले तीन वर्षों से रह रहा था। दोनों के बीच अक्सर शराब पीने के बाद विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि मृतक गिरधर आए दिन आरोपी प्रकाश साहु को गालियां देता था, जिससे दोनों के बीच तनाव बना रहता था।
बीती देर रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद प्रकाश साहु गिरधर को अपने साथ शराब पीने के लिए ले गया। शराब के नशे में दोनों के बीच फिर कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपी ने अपने पास रखे चापड़ से गिरधर पर हमला कर दिया। आरोपी ने गर्दन और शरीर पर कई वार किए, जिससे गिरधर की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी प्रकाश साहु ने खुद डायल-112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पुराना विवाद और शराब के दौरान हुआ झगड़ा सामने आया है। मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।