• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

सौरभ चंद्राकर के केन्द्रीय जेल में आने के बाद सुरक्षा चाक-चौबंद, छत्तीसगढ़ की जेलों में चेकिंग अनिवार्य

छत्तीसगढ़ की पांच केंद्रीय जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता कर दिया गया है।

By Satish PandeyEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 01:25:50 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 01:26:12 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सौरभ चंद्राकर के केन्द्रीय जेल में आने के बाद सुरक्षा चाक-चौबंद, छत्तीसगढ़ की जेलों में चेकिंग अनिवार्य
केन्द्रीय जेलों की सुरक्षा को किया पुख्ता, नईदुनिया

HighLights

  1. केन्द्रीय जेलों की सुरक्षा को किया पुख्ता
  2. हर व्यक्ति और वाहन की जांच अनिवार्य
  3. सौरभ चंद्राकर के आने के बाद बढ़ी चेकिंग

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ की पांच केंद्रीय जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता कर दिया गया है। अब केवल जेल के भीतर ही नहीं, बल्कि इसके बाहरी कैंपस में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति को कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा।

जेल मुख्यालय के जारी नए आदेशों के बाद व्यवस्था में यह बड़ी कसावट लाई गई है। रायपुर केंद्रीय जेल में शराब, कोल लेवी, महादेव सट्टा, कस्टम मिलिंग, सीजीपीएससी घोटाला, सीजीएमएससी(दवा उपकरण) घोटाला, भारतमाला परियोजना मुआवजा समेत अन्य कई घोटालों के आरोपित बंद है।


ऐसे में यह कदम जेल के भीतर नशीले सामान पहुंचाने के कुछ मामलों के सामने आने और कई हाईप्रोफाइल कैदियों की मौजूदगी के मद्देनजर उठाया गया है।

पिछले दिनों दुबई में चर्चा में रहे महादेव सट्टा के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर जेल में लाया गया था, हालांकि वह फिलहाल ईडी की रिमांड पर है। जिसके चलते सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जा रही है। रायपुर के साथ दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर केंद्रीय जेल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

दोहरी जांच के दायरे में वाहन और कर्मी

नई व्यवस्था के तहत अब जेल में प्रवेश करने वाले कर्मचारियों की भी सघन तलाशी ली जाएगी। इसके साथ ही जेल के भीतर दूध, सब्जी, किराना और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने वाले वाहनों तथा प्रशासनिक कार्यों में लगे वाहनों को भी बाहरी गेट के अलावा अंदरूनी गेट पर दोहरी जांच से गुजरना होगा।

सुरक्षा व्यवस्था की सुचारू मानिटरिंग और निगरानी की पूरी जिम्मेदारी उप जेल अधीक्षक को सौंपी गई है, साथ ही जेल के भीतर बने बैरकों की नियमित और औचक जांच के सख्त निर्देश भी जारी किए गए हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।