• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

होली पर छलकेंगे जाम... छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ से अधिक की शराब बिक्री का अनुमान

छत्तीसगढ़ में होली के मौके पर आबकारी विभाग ने 500 करोड़ से अधिक की शराब बिक्री का अनुमान लगाया है। होली पर देसी से ज्यादा विदेशी ब्रांडों की डिमांड है...और पढ़ें

By Abhishek RaiEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Wed, 04 Mar 2026 07:55:41 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Mar 2026 08:03:20 AM (IST)
होली पर छलकेंगे जाम... छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ से अधिक की शराब बिक्री का अनुमान
होली पर 500 करोड़ की शराब बिक्री की संभावना (सांकेतिक फोटोः

HighLights

  1. 500 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिकने का अनुमान
  2. रायपुर में ही 65 करोड़ रुपये की शराब गटकने की संभाव
  3. तीन दिनों के भीतर बिका 60 करोड़ रुपये से अधिक का शराब

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: रंगों के त्यौहार होली को लेकर जहां बाजार गुलजार हैं, वहीं आबकारी विभाग ने भी मधुशालाओं में रिकॉर्ड बिक्री के लिए कमर कस ली है। इस वर्ष होली के अवसर पर प्रदेशभर में 500 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिकने का अनुमान लगाया जा रहा है।

अकेले राजधानी रायपुर में ही शौकीनों द्वारा 65 करोड़ रुपये की शराब गटकने की संभावना है। विभाग ने मांग को देखते हुए सभी दुकानों में चहेते ब्रांड्स का बंपर स्टाक पहुंचा दिया है।

स्टाक की कोई कमी नहीं, अतिरिक्त गाड़ियां तैनात

आबकारी विभाग के अनुसार पिछले वर्ष होली के दौरान रायपुर में तीन दिनों के भीतर 60 करोड़ रुपये से अधिक की शराब की खपत हुई थी। इस बार तीन दिन पहले से लगातार बिक्री बढ़ रही हैं। आपूर्ति में कोई बाधा न आए, इसके लिए विभाग ने शराब परिवहन के लिए अतिरिक्त गाड़ियां किराए पर ली हैं।


सभी शराब दुकानों के सुपरवाइजरों से एक सप्ताह पहले ही अनुमानित मांग का ब्यौरा मंगा लिया गया था, जिसके आधार पर पिछले तीन दिनों से दुकानों को रिफिल किया जा रहा है।

बार संचालकों पर कोटा बढ़ाने का दबाव

अधिकारियों के अनुसार राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से बार संचालकों को भी सामान्य दिनों की तुलना में 25 प्रतिशत अतिरिक्त स्टाक उठाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, शराब प्रेमियों के लिए राहत की बात यह है कि इस बार होली के एक दिन पूर्व (मंगलवार) दुकानें अपने निर्धारित समय तक खुली रहेंगी।आमतौर पर त्यौहार से पहले शाम पांच बजे दुकानें बंद कर दी जाती थीं, लेकिन इस बार समय में कटौती नहीं की गई है।

अंग्रेजी शराब और मध्यम वर्ग के ब्रांड की भारी मांग

होली पर देसी की तुलना में विदेशी (अंग्रेजी) शराब की डिमांड अधिक रहती है। विशेषकर मध्यम दर्जे के चर्चित ब्रांड और गोवा स्टैंडर्ड जैसी श्रेणियों के लिए विभाग ने विशेष स्टोर व्यवस्था की है। राजधानी के लगभग 35 प्रतिशत लोग होली पर शराब के उपभोग में सक्रिय रहते हैं, जिसे देखते हुए प्रीमियम ब्रांड का भी पर्याप्त कोटा सुनिश्चित किया गया है।

अवैध बिक्री पर डबल लाक पहरा

बुधवार को ड्राई डे घोषित होने के कारण शराब कोचियों के सक्रिय होने की आशंका है। इसे रोकने के लिए आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें मुखबिरों के जाल के जरिए निगरानी कर रही हैं। ड्राय डे के दिन बुधवार को सख्ती बरती जाएगी। उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों से कराई मजदूरी, अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

शराब के अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ अभी से छापेमारी शुरू कर दी गई है। साथ ही दुकानों में ओवररेटिंग न हो, इसके लिए उड़नदस्ते तैनात रहेंगे। आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी तैयारी राजस्व लक्ष्यों को पूरा करने के साथ-साथ मिलावटी या अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए की गई है।