• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

महादेव सट्टा केस में सौरभ ने उगले राज, नेताओं और अफसरों को 50-50 लाख की प्रोटेक्शन मनी देने का दावा

महादेव सट्टा सिंडिकेट के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ने आठ दिन की सीबीआई पूछताछ के दौरान प्रोटेक्शन मनी और लाइजनिंग को लेकर कई अहम राजफाश किए हैं।

By Satish PandeyEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 10:14:03 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 10:15:32 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
महादेव सट्टा केस में सौरभ ने उगले राज, नेताओं और अफसरों को 50-50 लाख की प्रोटेक्शन मनी देने का दावा
नेताओं और पुलिस अधिकारियों तक रकम देने का दावा, नईदुनिया

HighLights

  1. सीबीआई पूछताछ में रवि उप्पल पर डाली जिम्मेदारी
  2. नेताओं और पुलिस अधिकारियों तक रकम देने का दावा
  3. शुभम सोनी के 508 करोड़ वाले आरोप पर टालमटोल

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया,रायपुर। महादेव सट्टा सिंडिकेट के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ने आठ दिन की सीबीआई रिमांड में पूछताछ के दौरान कथित प्रोटेक्शन मनी और लाइजनिंग को लेकर कई अहम राजफाश किए हैं।

सौरभ ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क बनाए रखने की जिम्मेदारी रवि उप्पल पर डालते हुए बताया कि वह हर महीने दो बार 50-50 लाख रुपये नेताओं और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को प्रोटेक्शन मनी के रूप में देता था।

वहीं, पैनल संचालन और हवाला के जरिये रकम के लेनदेन की व्यवस्था खुद संभालने की बात स्वीकार की है। शुभम सोनी के उस वीडियो पर भी उसने सीधे जवाब देने से परहेज किया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये देने का आरोप लगाया गया था।

पूछताछ के दौरान सीबीआई ने सौरभ को शुभम सोनी के वीडियो का हवाला देकर सवाल किए। सूत्रों के मुताबिक, सौरभ ने कहा कि वीडियो में किए गए दावों के संबंध में शुभम सोनी से ही पूछताछ की जानी चाहिए। इस तरह उसने वीडियो में अपनी भूमिका स्पष्ट करने से परहेज किया।


उल्लेखनीय है कि शुभम सोनी ने वीडियो में दावा किया था कि उसने विधानसभा चुनाव 2018 की तैयारियों के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये दिए थे। इस आरोप को लेकर राजनीतिक विवाद भी सामने आया था।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में पदोन्नति के बाद ट्रांसफर, दो अवर सचिव और तीन अनुभाग अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

नेताओं-अफसरों तक हवाला से पहुंचती थी प्रोटेक्शन मनी

सीबीआई का आरोप है कि सट्टे की रकम विभिन्न बैंक खातों में जमा कराकर हवाला के जरिए विदेश भेजी जाती थी। कारोबार को निर्बाध चलाने के लिए नेताओं, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों तक कथित संरक्षण राशि भी हवाला से पहुंचाई जाती थी।

कुछ अधिकारियों और नेताओं पर इस रकम से संपत्तियां खरीदने के आरोप भी हैं। अब जांच एजेंसी के सामने सबसे बड़ी चुनौती कथित प्रोटेक्शन मनी के वास्तविक लाभार्थियों की पहचान, हवाला लेनदेन की पुष्टि और आरोपितों के बयानों को ठोस साक्ष्यों से जोड़ने की है।

यह भी पढ़ें- रायपुर में RERA के आदेश को ठेंगा: न हटाया 50 एकड़ की परियोजना का विज्ञापन, न जमा किया जुर्माना

दस अधिकारियों के साथ पांच कारोबारी तलब

महादेव सट्टा सिंडिकेट को संरक्षण देने और प्रोटेक्शन मनी लेने वालों की जांच सीबीआइ ने तेज कर दी है। एजेंसी ने राज्य के दस पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पांच कारोबारियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है। सभी से रायपुर सीबीआइ दफ्तर में पूछताछ होगी।

सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में सामने आ रहे नामों के आधार पर पैसों के लेनदेन और सरकारी तंत्र से संरक्षण की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। उधर, दुबई में पकड़े गए रवि उप्पल के प्रत्यर्पण के लिए ईडी ने अंग्रेजी और अरबी में 400 पन्नों के दस्तावेज तैयार कर केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी को भेज दिए हैं। सीबीआइ ने भी प्रत्यर्पण संबंधी दस्तावेज भेजे हैं।

यह भी पढ़ें- 14 दिसंबर से चलेगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, धान खरीदी और शिक्षकों की कमी पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।