• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: बस्तर में 63, बिलासपुर में 197 और दुर्ग में 146 एल्डरमैनों की नियुक्ति, तत्काल प्रभाव से संभालेंगे जिम्मेदारी

रायपुर और सरगुजा संभाग के बाद छ्त्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के नगरीय निकायों में भी एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त कर दिए हैं।

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 08:23:42 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 08:27:17 PM (IST)
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: बस्तर में 63, बिलासपुर में 197 और दुर्ग में 146 एल्डरमैनों की नियुक्ति, तत्काल प्रभाव से संभालेंगे जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में एल्डरमैनों की तैनाती पूरी (AI से जनरेट इमेज)

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में एल्डरमैनों की तैनाती पूरी
  2. राज्य सरकार ने पूरी की पार्षदों के मनोनयन की प्रक्रिया
  3. बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के लिए भी लिस्ट जारी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। रायपुर और सरगुजा संभाग के बाद राज्य सरकार ने बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के नगरीय निकायों में भी एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त कर दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मनोनीत पार्षदों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है।

बस्तर संभाग में 63, बिलासपुर संभाग में 197 और दुर्ग संभाग में 146 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। रायपुर और सरगुजा संभाग के विभिन्न नगरीय निकायों में 254 एल्डरमैनों की नियुक्ति हुई थी। इन नियुक्तियों के साथ ही प्रदेश के सभी पांचों संभागों के नगरीय निकायों में मनोनीत पार्षदों की तैनाती की प्रक्रिया पूरी हो गई है।


एल्डरमैन तत्काल प्रभाव से संभालेंगे जिम्मेदारी

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नियुक्तियां छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 तथा छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए की गई हैं। सभी मनोनीत पार्षदों को आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से संबंधित नगरीय निकायों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें- 20 साल की सजा के बाद भी नहीं सुधरा आरोपी, जमानत पर छूटते ही फिर खड़ा किया नेटवर्क, चार तस्कर गिरफ्तार