• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में कैंसर के खिलाफ बड़ी पहल: रामकृष्ण हॉस्पिटल्स में 'केयर कैंसर इंस्टीट्यूट' का शुभारंभ, जांच से इलाज तक एक जगह मिलेगी सुविधा

छत्तीसगढ़ में बढ़ते कैंसर के मामलों के बीच मरीजों को विशेषज्ञ और आधुनिक उपचार की सुविधा अब राजधानी में ही मिलने जा रही है। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स मे...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 15 Aug 2026 03:08:44 PM (IST)Updated Date: Sat, 15 Aug 2026 03:09:11 PM (IST)
रायपुर में कैंसर के खिलाफ बड़ी पहल: रामकृष्ण हॉस्पिटल्स में 'केयर कैंसर इंस्टीट्यूट' का शुभारंभ, जांच से इलाज तक एक जगह मिलेगी सुविधा
रायपुर में शुरू होगा केयर कैंसर इंस्टीट्यूट (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. राजधानी में शुरू होगा केयर कैंसर इंस्टीट्यूट
  2. जांच से उपचार तक एक जगह मिलेगी सुविधा
  3. 16 अगस्त से शुरू होगी केयर कैंसर इंस्टीट्यूट की सुविधा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में बढ़ते कैंसर के मामलों के बीच मरीजों को विशेषज्ञ और आधुनिक उपचार की सुविधा अब राजधानी में ही मिलने जा रही है। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स में केयर कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू किया जा रहा है। इसका उद्घाटन 16 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। यहां मरीजों को कैंसर की स्क्रीनिंग और जांच से लेकर उपचार, रिकवरी और फालोअप तक की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का दावा किया गया है।

आइसीएमआर-राष्ट्रीय गैर संचारी रोग महामारी विज्ञान संस्थान (आइसीएमआर-एनआइएन) के अनुमान के अनुसार, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2025 में कैंसर के करीब 31,553 नए मामले सामने आने का अनुमान है। वर्ष 2024 में यह संख्या 30,763 थी। प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीजों को विशेषज्ञ उपचार के लिए अब तक महानगरों का रुख करना पड़ता है। केयर कैंसर इंस्टीट्यूट में कैंसर के अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ मिलकर मरीज के उपचार की योजना बनाएंगे।


यह भी पढ़ें- 'कैंसर के इलाज में नहीं भटकेंगे मरीज'; GMC भोपाल में एक ही छत के नीचे तय होगा पूरा ट्रीटमेंट, जानें क्या है व्यवस्था

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, एक ही जगह पर समन्वित उपचार मिलने से मरीजों को बार-बार दूसरे शहरों की यात्रा करने की जरूरत कम होगी। साथ ही शुरुआती जांच और बीमारी की पहचान पर भी जोर दिया जाएगा।

रामकृष्ण केयर हास्पिटल्स के मैनेजिंग एवं मेडिकल डायरेक्टर डा. संदीप दवे ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य मरीजों को परिवार के करीब रहकर कैंसर का उपचार उपलब्ध कराना है। इससे रायपुर में कैंसर उपचार की सुविधाओं को और विस्तार मिलने की उम्मीद है।