• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

Nava Raipur Textile Park: 81 एकड़ क्षेत्र में तैयार होंगे रोजगार के 11 हजार अवसर, 445 करोड़ का होगा निवेश

नवा रायपुर में 81 एकड़ में विकसित टेक्सटाइल पार्क राज्य में औद्योगिक विकास का नया केंद्र बनेगा। 445 करोड़ के कुल निवेश वाली इस परियोजना से 11 हजार से ...और पढ़ें

By Sandeep TiwariEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sat, 27 Jun 2026 09:17:34 AM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jun 2026 09:25:03 AM (IST)
Nava Raipur Textile Park: 81 एकड़ क्षेत्र में तैयार होंगे रोजगार के 11 हजार अवसर, 445 करोड़ का होगा निवेश
रायपुर के टेक्सटाइल पार्क की प्रतीकात्मक तस्वीर। अर्काइव

HighLights

  1. नवा रायपुर में टेक्सटाइल पार्क से रोजगार के अवसर
  2. राज्य में 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा काम
  3. छत्तीसगढ़ में तमिलनाडु की गारमेंट निर्माण इकाई का निवेश

राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर। नवा रायपुर में विकसित हो रहा टेक्सटाइल पार्क प्रदेश में रोजगार और औद्योगिक विकास का नया केंद्र बनने जा रहा है। 81 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस पार्क में पहली गारमेंट निर्माण इकाई की स्थापना के लिए 235 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है, जिससे 4,600 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने 25 जून को पार्क की पहली इकाई का भूमिपूजन किया।

तमिलनाडु की स्विफ्ट टेक्सटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड यहां बच्चों के परिधानों और निट गारमेंट्स का निर्माण करेगी, जिनका निर्यात यूरोप और अमेरिका के बाजारों में किया जाएगा। टेक्सटाइल पार्क में स्विफ्ट टेक्सटाइल्स के अलावा पुनीत क्रिएशन्स और दृष्टि डिजाइन्स एलएलपी को भी भूमि आवंटित की गई है। इन तीनों इकाइयों में करीब 445 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 11 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।


औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के अंतर्गत रोजगार सहायता

राज्य सरकार टेक्सटाइल पार्क में सड़क, जल निकासी, विद्युत उपकेंद्र, जलापूर्ति, इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, कामन फैसिलिटी सेंटर और व्यावसायिक परिसर जैसी सभी आवश्यक अधोसंरचनाएं विकसित कर रही है। औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के तहत टेक्सटाइल एवं रेडीमेड गारमेंट्स को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिसके तहत महिला कर्मचारियों को 6,000 और पुरुष कर्मचारियों को 5,000 रुपये प्रतिमाह रोजगार सहायता पांच वर्षों तक देने का प्रावधान किया गया है।

रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

नवा रायपुर का टेक्सटाइल पार्क युवाओं, विशेषकर महिलाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार का माध्यम बनेगा। सरकार निवेशकों को विश्वस्तरीय अधोसंरचना उपलब्ध करा रही है। छत्तीसगढ़ को देश का अग्रणी टेक्सटाइल एवं गारमेंट निर्माण केंद्र बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे है।

-विष्णु देव साय,मुख्यमंत्री।