• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

नवा रायपुर को ग्रीनफील्ड सिटी बनाने का नया मास्टरप्लान, सेक्टर-12 में बनेंगे 348 नए लग्जरी मकान और 704 फ्लैट्स

नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने के साथ आवासीय सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस परियोजना में एचआईजी और एमआइजी ...और पढ़ें

By Abhishek RaiEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 26 Aug 2026 09:58:57 AM (IST)Updated Date: Wed, 26 Aug 2026 09:58:57 AM (IST)
नवा रायपुर को ग्रीनफील्ड सिटी बनाने का नया मास्टरप्लान, सेक्टर-12 में बनेंगे 348 नए लग्जरी मकान और 704 फ्लैट्स
नवा रायपुर में आशियाने का सपना होगा पूरा

HighLights

  1. नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी बनाने पर जोर
  2. सेक्टर-12 में बनेंगे 348 नए लग्जरी मकान और 704 फ्लैट्स
  3. 30 प्रतिशत बुकिंग होने के बाद ही टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ेगी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने के साथ आवासीय सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आवास व पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने सोमवार को सेक्टर-12 फेस-2 में राज्य गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की 119.89 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन किया। परियोजना में एचआइजी और एमआइजी श्रेणी के 348 भवन बनाए जाएंगे।

आवासों की बढ़ती मांग को देखते हुए इसी सेक्टर में अगले चरण में 704 नए फ्लैट भी बनाए जाएंगे। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि अब हाउसिंग बोर्ड बिना मांग के किसी स्थान पर आवासीय परियोजना शुरू नहीं करेगा। परियोजना में 60 प्रतिशत बुकिंग या पहले तीन माह में 30 प्रतिशत बुकिंग होने के बाद ही टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।


उन्होंने कहा कि केवल सरकारी एसओआर (शेड्यूल आफ रेट्स यानी दर अनुसूची) के आधार पर काम करने की अपेक्षा आवश्यकता के अनुसार उचित गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जाएगा। आधुनिक टाइल्स, फिटिंग्स और आकर्षक रंगों के साथ हाउसिंग बोर्ड की कालोनियों को बेहतर स्वरूप देने पर जोर दिया। उन्होंने रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को मजबूत करने और कालोनियों का समय पर हैंडओवर सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

मंत्री ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड पर पूर्व में करीब 700 करोड़ रुपये का ऋण था, जिसे चुकाकर बोर्ड को कर्जमुक्त किया गया। अब मांग आधारित परियोजनाओं और बेहतर आवासीय सुविधाओं पर फोकस किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मंत्री चौधरी ने पीपल का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर के करीब एक-तिहाई हिस्से को रिक्रिएशनल क्षेत्र और 28 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र को हरियाली के रूप में विकसित किया गया है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव समेत अन्य उपस्थित रहे।

704 फ्लैट में ईडब्ल्यूएस से एचआइजी तक

सेक्टर-12 फेस-2 में आगामी चरण में बनने वाले 704 फ्लैट में 128 एचआइजी, 320 एमआइजी और 256 एलआइजी श्रेणी के आवास शामिल होंगे। इनका प्रस्तावित बेस विक्रय मूल्य 16.76 लाख से 40.47 लाख रुपये तक है। वर्तमान परियोजना के 348 भवनों का बेस विक्रय मूल्य 45.70 लाख से 85.17 लाख रुपये तक निर्धारित किया गया है।