

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य सरकार जनहित, प्रशासनिक सुधार और बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, रायपुर के बाद अब दुर्ग और बिलासपुर जिले में भी पुलिस कमिश्नरी प्रणाली का विस्तार किया जा सकता है। इसके साथ ही, राज्य की महत्वाकांक्षी 'महतारी वंदन योजना' का दायरा बढ़ाते हुए 40 वर्ष या उससे अधिक आयु की अविवाहित महिलाओं को भी इसका लाभ देने की तैयारी है।
प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से लेकर गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के बीच ग्रामीण विकास और सामाजिक सरोकारों पर केंद्रित तीन प्रमुख अभियान चलाए जाएंगे।
इस अभियान के तहत प्रदेश के 6,671 स्कूलों में छात्राओं के लिए आधुनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे बालिकाओं को स्वच्छता और सहूलियत मिल सके।
यह भी पढ़ें- 1.76 करोड़ के कमीशन लेने का मामला: EOW ने अदालत में पेश किया 1500 पन्नों का चालान, मुख्य अभियंता की बढ़ेगी मुश्किलें
भू-जल स्तर को सुधारने और जल संरक्षण को मजबूती देने के लिए 10,027 सूखे नलकूपों को चिह्नित कर 'रिचार्ज वेल' तैयार किए जाएंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों के मोक्षधामों (श्मशान घाटों) में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए शेड का निर्माण कराया जाएगा।