शादी, जन्मदिन या अन्य आयोजनों में 100 से अधिक मेहमान बुलाने से पहले देनी होगी सूचना, नहीं तो भरना पड़ेगा जुर्माना
CG News: नगरीय निकायों को बिना सूचना दिए शादी, जन्मदिन या अन्य आयोजनों में 100 से अधिक मेहमान बुलाए जाने पर जुर्माना भरना पड़ेगा। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 24 Mar 2026 12:27:51 PM (IST)Updated Date: Tue, 24 Mar 2026 12:30:51 PM (IST)
फोटो साभार। AI imageHighLights
- छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू होगी
- नगरीय निकायों को बिना सूचना दिए नहीं बुला सकेंगे अधिक मेहमान
- स्थानीय निगम या पालिका को इसकी लिखित सूचना देनी पड़ेगी
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। नगरीय निकायों को बिना सूचना दिए शादी, जन्मदिन या अन्य आयोजनों में 100 से अधिक मेहमान बुलाए जाने पर जुर्माना भरना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल से नई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू होगी।
नए नियमों के मुताबिक यदि घर या किसी निजी स्थान पर शादी, जन्मदिन या इस तरह का कोई और समारोह करते हैं और 100 से अधिक लोग शामिल हो रहे हैं, तो आयोजन के तीन दिन पहले स्थानीय निगम या पालिका को इसकी लिखित सूचना देनी पड़ेगी।