• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में प्रमोशन... मंत्रालय संवर्ग के 9 अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्‍नति, तत्काल प्रभाव से मिली नई जिम्मेदारी

सामान्य प्रशासन विभाग (साप्रवि) ने मंत्रालय संवर्ग के नौ अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति देते हुए आदेश जारी किया है। फिलहाल उनके वर्तमान विभागों में ह...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 05:06:10 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 05:06:10 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में प्रमोशन... मंत्रालय संवर्ग के 9 अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्‍नति, तत्काल प्रभाव से मिली नई जिम्मेदारी
मंत्रालय के 9 अधिकारी-कर्मचारियों का प्रमोशन।

HighLights

  1. मंत्रालय के 9 अधिकारी-कर्मचारियों का प्रमोशन
  2. संजय कनाठे बने स्टाफ ऑफिसर, आदेश जारी
  3. कर्मचारियों के तत्काल प्रभाव से मिली नई जिम्मेदारी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग (साप्रवि) ने मंत्रालय संवर्ग के नौ अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति देते हुए आदेश जारी किया है। पदोन्नति के बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को फिलहाल उनके वर्तमान विभागों में ही पदस्थ रखा गया है।

निज सचिव और अनुभाग अधिकारी बने ये कर्मचारी

जारी आदेश के अनुसार, निज सचिव संजय कनाठे को पदोन्नत कर स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है। वहीं, सहायक अनुभाग अधिकारी प्रतिभा हुमने, जयश्री सोनकर और ओंकार राम भुआर्य को अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है।

सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति

इसके अलावा, वरिष्ठ सचिवालय सहायक रेणु, मीरा, परवीन खान, रेखा साहू और प्रियंका देवांगन को पदोन्नत कर सहायक अनुभाग अधिकारी बनाया गया है। साप्रवि के आदेश के अनुसार, पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से सभी को फिलहाल उनके वर्तमान विभागों में ही कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।


यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 14 पुलिस अफसरों के तबादले, 11 थाना प्रभारियों और 3 SI को नई जिम्मेदारी, देखें सूची