
नईदुनिया प्रतिनिधि,रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर को प्रदेश के 68 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इनमें शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य के लिए चार शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार दिया जाएगा।
सम्मान समारोह शनिवार को सुबह 11 बजे लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में होगा। राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
चयनित शिक्षकों में प्राचार्य, प्रधान पाठक, व्याख्याता और सहायक शिक्षक सहित शिक्षा विभाग की विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं। स्मृति पुरस्कार के लिए खैरागढ़ के राजेश, कोरबा के कामता, दुर्ग की प्रज्ञा सिंह और सारंगढ़ की प्रियंका का चयन किया गया है।
यह भी पढ़ें- CGPSC घोटाला: अभ्यर्थियों को 25 लाख में पेपर उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार, ED ने 5 दिन रिमांड पर लिया
राज्य के विभिन्न जिलों से शिक्षकों का चयन किया गया है। समारोह को लेकर शिक्षा विभाग ने चयनित शिक्षकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें- CG Weather 2nd September: छत्तीसगढ़ के 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली और वज्रपात का अलर्ट भी जारी