• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, स्वच्छता के लिए राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

स्वच्छता के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ के तीन शहरों को देश स्तर पर पहचान मिलने जा रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को चुना गया है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 08 Nov 2026 06:31:42 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Nov 2026 08:56:52 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, स्वच्छता के लिए राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि
  2. दिल्ली के विज्ञान भवन में पुरस्कृत होंगे 3 शहर
  3. स्वच्छता पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताई खुशी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। स्वच्छता के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ के तीन शहरों को देश स्तर पर पहचान मिलने जा रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को चुना गया है। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर इसकी सूचना दी है।

विज्ञान भवन में होगा समारोह

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 11 नवंबर को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीनों शहरों को पुरस्कार प्रदान करेंगी। कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहेंगे। इस उपलब्धि के पीछे सफाई कर्मचारियों, नगरीय निकायों के अधिकारियों और शहरवासियों की साझा भागीदारी को अहम माना गया है।


हर शहर से चार प्रतिनिधि जाएंगे मंच पर

पुरस्कार ग्रहण करने के लिए प्रत्येक शहर से चार प्रतिनिधियों को मंच पर बुलाया जाएगा। मंत्रालय ने निर्देश दिए हैं कि प्रतिनिधिमंडल में सफाई मित्रों, स्वच्छता निरीक्षकों, पर्यवेक्षकों और अभियंताओं को जगह दी जाए। इस तरह मैदान में काम करने वाले कर्मचारियों को भी राष्ट्रीय मंच पर सम्मान का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीनों शहरों के चयन पर प्रसन्नता जताते हुए इसे पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन सफाई मित्रों की मेहनत का प्रतिफल है, जो हर दिन शहरों को साफ रखने में जुटे रहते हैं। साय ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। सरकार चाहती है कि प्रदेश के सभी शहरों में सफाई की बेहतर व्यवस्था हो और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिले।

दूसरे निकायों को मिलेगी प्रेरणा- डिप्टी सीएम

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने इसे उत्साहवर्धक बताते हुए कहा कि यह स्थानीय निकायों की सक्रियता, सफाई कर्मियों के परिश्रम और नागरिकों के सहयोग का परिणाम है। उनका कहना था कि स्वच्छता को सिर्फ सर्वेक्षण या किसी खास अभियान तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे शहरों की रोजमर्रा की कार्यशैली और लोगों की जीवनशैली में उतारना होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन तीन शहरों की सफलता प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

यह भी पढ़ें- 'हथियारबंद नक्सली खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से लड़ना होगा...', बस्तर में जवानों के बीच बोले पीएम मोदी

जन-भागीदारी पर टिकी इस बार की थीम

केंद्र सरकार के इस सर्वेक्षण का यह दसवां संस्करण है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की थीम 'स्वच्छता की नई पहल- बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' रखी गई है, जिसका मकसद सफाई व्यवस्था में प्रशासन के साथ आम लोगों की सहभागिता को बढ़ाना है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।