• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर के होटल में प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या, फिर युवक ने खुद का गला रेता; हालत गंभीर

रायपुर के होटल में विवाद के बाद युवक ने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खुद का गला रेतकर आत्महत्या की कोशिश की।

By Deepak ShuklaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 05:28:03 PM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 08:57:46 PM (IST)
रायपुर के होटल में प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या, फिर युवक ने खुद का गला रेता; हालत गंभीर
रायपुर के होटल में प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रायपुर के होटल कमरे में प्रेमिका की हत्या कर दी।
  2. विवाद के बाद युवक ने युवती पर चाकू चलाया।
  3. हत्या के बाद युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार दोपहर प्रेमी युगल के बीच विवाद के बाद युवती की चाकू मारकर हत्या किए जाने और युवक के खुद का गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना झूलेलाल चौक के पास स्थित होटल बंसल पैराडाइज के तृतीय तल के कमरा नंबर 401 में हुई। घटना के बाद होटल में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त को होटल के कमरा नंबर 401 में कृष्ण कुमार भारद्वाज और रिमन मंडावी ठहरे हुए थे। कृष्ण कुमार वाराणसी जिले के मोहावन, दशनंतपुर गोसाई का रहने वाला है, जबकि रिमन मंडावी मोहला-मानपुर जिले के अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र की निवासी बताई गई है। दोनों ने होटल में अपने पहचान पत्र प्रस्तुत कर नियमानुसार चेक-इन किया था।


चीख सुनकर होटल कर्मचारी पहुंचे

  • होटल कर्मचारियों के मुताबिक, दोपहर करीब 3:30 से 3:45 बजे के बीच कमरे से युवती के जोर-जोर से चीखने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर होटल के अलग-अलग फ्लोर पर मौजूद कर्मचारी पहुंचे। कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
  • स्थिति संदिग्ध लगने पर कर्मचारियों ने मिलकर कमरे की खिड़की तोड़ी। खिड़की से अंदर देखने पर जो दृश्य सामने आया, उसे देखकर कर्मचारी सन्न रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक चाकू से अपना गला काट रहा था। इससे पहले युवती पर चाकू से हमला किया गया था। युवती गंभीर रूप से घायल मिली।

युवती की मौत, युवक गंभीर

  • घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। युवती की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने पहले युवती पर चाकू से हमला किया और इसके बाद खुद का गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया।
  • पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कमरे से मिले सामान और अन्य साक्ष्यों को भी पुलिस ने जांच में शामिल किया है। दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ। घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था, इसका खुलासा पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

naidunia_image

वाराणसी का युवक, मोहला-मानपुर की युवती

इस घटना ने होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और रायपुर आने का उद्देश्य क्या था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायल युवक के बयान को घटना की कड़ियां जोड़ने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- संबंध बनाने से मना करने पर रायपुर में 75 साल के हैवान पति ने कर दी पत्नी की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा