• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में अब 24 घंटे और सातों दिन मिलेगा राशन, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में देश का 5वां अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम शुरू

प्रदेश में अब एटीएम से राशन भी मिलेगा। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने शनिवार को रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में प्रदेश के पहले तीन अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम ...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 02:31:30 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 02:31:30 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में अब 24 घंटे और सातों दिन मिलेगा राशन, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में देश का 5वां अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम शुरू
रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में अब एटीएम से मिलेगा राशन। (AI Generated Image)

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ बना ग्रेन ATM शुरू करने वाला 5वां राज्य
  2. बायोमेट्रिक सत्यापन से एटीएम से निकलेगा चावल
  3. 4 घंटे मिलेगा चावल, खाद्य मंत्री ने किया उद्घाटन

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। प्रदेश में अब एटीएम से राशन भी मिलेगा। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने शनिवार को रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में प्रदेश के पहले तीन अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का ऑनलाइन उद्घाटन किया। अब हितग्राही अपनी सुविधा के अनुसार 24 घंटे और सातों दिन मशीन से चावल प्राप्त कर सकेंगे। आधार या राशनकार्ड नंबर दर्ज करने और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के बाद मशीन निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराएगी।

यह पहल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। छत्तीसगढ़ ग्रेन एटीएम शुरू करने वाला देश का पांचवां राज्य बन गया है, इससे पहले उत्तराखंड, मेघालय, गुजरात और ओडिशा में यह व्यवस्था लागू की जा चुकी है।


2,500 किलो तक चावल रखने की क्षमता

अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम में लगभग 2,500 किलोग्राम खाद्यान्न भंडारण की क्षमता है। मशीन में चावल की लोडिंग स्वचालित प्रणाली से होगी। हितग्राही के बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद उसके राशन की निर्धारित मात्रा मशीन से स्वतः निकल जाएगी। इससे खाद्यान्न वितरण में मानवीय हस्तक्षेप कम होगा और वितरण प्रक्रिया की निगरानी भी आसान होगी।

दूसरे राज्यों के लोगों को भी राशन

इस सुविधा का लाभ केवल प्रदेश के राशनकार्डधारियों तक सीमित नहीं है। वन नेशन, वन राशनकार्ड व्यवस्था के तहत दूसरे राज्यों के राशनकार्डधारी भी बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से यहां से खाद्यान्न ले सकेंगे। इससे प्रवासी श्रमिकों और रोजगार के सिलसिले में राज्य में आने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

भीड़ और समय की होगी बचत : दयालदास

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पीडीएस को आधुनिक और जनसुविधा केंद्रित बनाने के लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। ग्रेन एटीएम से हितग्राही अपनी सुविधा के अनुसार राशन ले सकेंगे, जिससे समय की बचत होगी और उचित मूल्य दुकानों में भीड़ तथा कतार कम होगी।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में रिटायरमेंट के बाद थामी किताबों की डोर; सपनों को उड़ान देने 65 का जज्बा चला, कानून की पढ़ाई की ओर

उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित यह व्यवस्था पीडीएस में पारदर्शिता, सुरक्षा और विश्वसनीयता को और मजबूत करेगी। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम की प्रतिनिधि नजीनो हासीमोनी ने इस पहल के लिए राज्य सरकार को बधाई दी।

शुभारंभ अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, खाद्य विभाग की संचालक डॉ. फरिहा आलम, नागरिक आपूर्ति निगम की एमडी इफ्फत आरा समेत जनप्रतिनिधि और हितग्राही मौजूद रहे।