• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में पांव पसार रहा था पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क: अकलतरा से पकड़ाया स्लीपर सेल का संदिग्ध

छत्तीसगढ़ के अकलतरा से गिरफ्तार संदिग्ध सेवक सिंह पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क शहजाद भट्टी के संपर्क में था और राज्य के एक युवक को भर्ती कर वारदात कराने की साजिश रच रहा था।

By Satish PandeyEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 09:59:39 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 09:59:39 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ में पांव पसार रहा था पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क: अकलतरा से पकड़ाया स्लीपर सेल का संदिग्ध
फोटो-जांच एजेंसी की गिरफ्त में सेवक सिंह।

HighLights

  1. दुर्ग में 19 से 21 नवंबर तक 48वीं भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस।
  2. हेमचंद यादव विवि सहित प्रदेश के पांच बड़े संस्थान बने मेजबान।
  3. 'भारतीय भाषाओं में विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान' रखा गया केंद्रीय विषय।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: पाकिस्तान से संचालित प्रतिबंधित आतंकी नेटवर्क शहजाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन) प्रदेश को भी अपनी गतिविधियों का ठिकाना बनाने की कोशिश कर रहा था। अकलतरा से गिरफ्तार पंजाब निवासी 26 वर्षीय सेवक सिंह पिछले चार महीने से नेटवर्क के सरगना शहजाद भट्टी के सीधे संपर्क में था। आरोप है कि वह पंजाब में रेकी, हथियारों की तस्करी और सीमा पार से ड्रग्स पहुंचाने जैसी गतिविधियों में शामिल था।

इतना ही नहीं, वह राज्य से भी एक बेरोजगार युवक को नेटवर्क में भर्ती कर वारदात कराने की तैयारी में था। एनआइए के इनपुट पर गिरफ्तारी के बाद जांच में पाकिस्तानी संपर्कों, हथियारों की मांग और डिजिटल संवाद के साक्ष्य सामने आए हैं। खुफिया जांच एजेंसी के अनुसार, प्रदेश में इस नेटवर्क के संदिग्ध स्लीपर सेल की गिरफ्तारी का यह पहला मामला है।


पत्नी के मोबाइल नंबर से पाकिस्तान में संपर्क

सेवक सिंह मूल रूप से पंजाब के तरनतारन जिले के पट्टी का निवासी है। वह राज्य की दो फैक्ट्रियों में काम कर चुका है। जांच में सामने आया कि पंजाब में एक व्यक्ति की रेकी करने के बदले उसे कथित तौर पर 20 हजार रुपये मिले थे। वह संबंधित व्यक्ति की गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान में बैठे संपर्कों तक पहुंचाता था। जांच एजेंसी ने उसके इस्तेमाल वाले दो मोबाइल नंबर ट्रेस किए, जो पत्नी के नाम पर दर्ज थे। इन नंबरों पर पाकिस्तान के अलावा नीदरलैंड और मलेशिया से भी काल आने की जानकारी मिली है।

14 राज्यों में 253 संदिग्धों पर कार्रवाई

12 अगस्त को केंद्रीय एजेंसियों ने एसबीएन नेटवर्क के खिलाफ 14 राज्यों में एक साथ कार्रवाई कर 253 संदिग्धों को हिरासत में लिया था। 200 से अधिक गिरफ्तारियां और 80 एफआइआर दर्ज होने की जानकारी सामने आई। जांच के अनुसार, नेटवर्क इंटरनेट मीडिया के जरिए बेरोजगार और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को पैसे तथा विदेश भेजने का लालच देकर भर्ती करता है।

इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और वाट्सएप के जरिए संपर्क कर उन्हें रेकी, तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लगाया जाता है। अलग-अलग स्लीपर सेल के सदस्यों को एक-दूसरे की जानकारी नहीं होती। 16 सितंबर 2026 को केंद्र सरकार ने एसबीएन को यूएपीए के तहत आतंकी संगठन घोषित कर प्रतिबंधित कर दिया।

यह भी पढ़ें- रायपुर में होगा महिला पेंशनरों का बड़ा सम्मेलन: मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगी स्मृति ईरानी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।