रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : स्कूल जा रहे भाई-बहन को टो-गाड़ी ने कुचला, एक की मौके पर मौत
MP Road Accident: राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छत्तीसगढ़ क्लब के सामने स्कूल जा रहे दो बच्चों को ट्रैफिक पुलिस की टो ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 06 Feb 2026 10:52:15 AM (IST)Updated Date: Fri, 06 Feb 2026 11:18:44 AM (IST)
स्कूल जा रहे भाई-बहन को टो-गाड़ी ने कुचला।HighLights
- रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा।
- स्कूल जा रहे भाई-बहन को टो-गाड़ी ने कुचला।
- एक की मौके पर मौत।
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रोजाना दोनों बच्चे ऑटो से स्कूल आना जाना करते थे लेकिन आज दोनों भाई बहन एक्टिवा लेकर स्कूल के लिए घर से निकले थे और सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए।
राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छत्तीसगढ़ क्लब के सामने स्कूल जा रहे दो बच्चों को ट्रैफिक पुलिस की टो-गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। दुर्घटना के बाद टो-गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।