• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ व्यापमं परीक्षा प्रश्नपत्र में 'नाउ' शब्द का प्रयोग विवादों में, सेन समाज ने जताई आपत्ति, राज्य भर में सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ व्यापमं की परीक्षा के प्रश्नपत्र में 'नाउ' शब्द के प्रयोग को लेकर गुरूर में सेन समाज ने आपत्ति दर्ज कराई है। समाज की महिला प्रकोष्ठ की सचिव ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 10:10:37 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 10:12:00 PM (IST)
छत्तीसगढ़ व्यापमं परीक्षा प्रश्नपत्र में 'नाउ' शब्द का प्रयोग विवादों में, सेन समाज ने जताई आपत्ति, राज्य भर में सौंपा ज्ञापन
सेन समाज के प्रतिनिधि कलेक्टर को ज्ञापन देकर आते हुए। - समाज

HighLights

  1. व्यापमं परीक्षा प्रश्नपत्र में 'नाउ' शब्द पर आपत्ति
  2. सेन समाज ने प्रचलित शब्दावली के प्रयोग की मांग की
  3. प्राधिकरण से लिखित स्पष्टीकरण और सुधारा की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, गुरूर। छत्तीसगढ़ व्यापमं की 20 सितंबर को आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्र में एक प्रश्न/लोकोक्ति के संदर्भ में ‘नाउ’ शब्द के प्रयोग को लेकर सेन समाज ने आपत्ति दर्ज कराई है। सेन समाज महिला प्रकोष्ठ, ब्लॉक गुरूर की सचिव ममता सेन ने इस संबंध में संबंधित प्राधिकरण से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इसी विषय पर आपत्ति जताते हुए राज्य के कई जिलों में सेन समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। रायपुर में समाज के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ममता सेन ने कहा कि सेन समाज अपनी सामाजिक एवं पारंपरिक पहचान के लिए ‘नाई’ शब्द का प्रयोग करता है तथा समाज की स्वीकृत पहचान भी इसी नाम से है। ऐसे में किसी प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्नपत्र में सेन (नाई) समाज के संदर्भ में ‘नाउ’ शब्द का प्रयोग किया जाना समाज के लिए आपत्तिजनक है।


स्वीकार्यता का ध्यान रखें

उन्होंने कहा कि उनकी आपत्ति का उद्देश्य किसी व्यक्ति अथवा संस्था पर आरोप लगाना नहीं है, बल्कि समाज की पहचान से जुड़े शब्दों के प्रयोग को लेकर अपनी बात संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि किसी समाज अथवा समुदाय से संबंधित शब्दावली का चयन करते समय उसके प्रचलित नाम, सामाजिक संदर्भ और समाज में स्वीकार्यता का ध्यान रखा जाना चाहिए।

उचित शब्दावली का उपयोग जरूरी

सेन समाज महिला प्रकोष्ठ ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों एवं आम नागरिकों तक पहुंचते हैं। इसलिए प्रश्नपत्र में किसी समाज या समुदाय से संबंधित शब्द का प्रयोग करते समय सही संदर्भ एवं उचित शब्दावली का इस्तेमाल किया जाना आवश्यक है।

लिखित स्पष्टीकरण लें

समाज की ओर से मांग की गई है कि इस आपत्ति को विधिवत दर्ज करते हुए संबंधित प्राधिकरण से प्रश्नपत्र में प्रयुक्त शब्द के संबंध में लिखित स्पष्टीकरण लिया जाए तथा नियमानुसार आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाए।