• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

राम मंदिर चंदा चोरों की संपत्ति जब्त कर जनकल्याण में लगाएं, छत्तीसगढ़ आए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की खरी-खरी

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने रायपुर में राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गहरी निराशा व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। ...और पढ़ें

By T Surya RaoEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sat, 27 Jun 2026 02:25:40 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jun 2026 03:12:56 PM (IST)
राम मंदिर चंदा चोरों की संपत्ति जब्त कर जनकल्याण में लगाएं, छत्तीसगढ़ आए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की खरी-खरी
रायपुर एयरपोर्ट पर बालीवुड अभिनेता सोनू सूद। इंटरनेट

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सूद शनिवार को रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वे यहां से दुर्ग जिले में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। रायपुर में मीडिया के सवाल पर सोनू सूद ने अयोध्या के राम मंदिर में हुए चंदा चोरी के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अभिनेता ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस मामले में जल्द ही न्याय होगा और स्थिति सामान्य हो जाएगी।

दान होता है आस्था और विश्वास का प्रतीक

दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में सूद ने कहा कि धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं द्वारा किया गया दान आस्था और विश्वास का प्रतीक होता है। ऐसे धन का दुरुपयोग या चोरी करना अत्यंत गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की इस तरह के मामले में संलिप्तता साबित होती है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। सोनू सूद ने कहा कि ऐसे लोगों की संपत्तियां जब्त कर उन्हें समाजहित और जनकल्याण के कार्यों में लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग भगवान के नाम पर किए गए दान में भी गड़बड़ी करते हैं, उनके प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए।


आस्था से विश्वासघात करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई

सोनू सूद ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति राम मंदिर या किसी भी धार्मिक स्थल के दान में चोरी करता है तो यह केवल आर्थिक अपराध नहीं बल्कि लोगों की आस्था के साथ विश्वासघात भी है। ऐसे लोगों की संपत्ति लेकर उसे समाज और जनकल्याण के कार्यों के लिए दान कर देना चाहिए।

जांच कर रही है एसआईटी

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल यानी एसआईटी द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है। जांच प्रक्रिया के तहत पुलिस ने अब तक आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 79 लाख रुपये से अधिक की बरामदगी की है।