• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के सीएम, उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के जिलों में मेडिकल कालेजों को मान्यता मिलने के आसार

छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के कवर्धा, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़, दंतेवाड़ा और कुनकुरी में पांच नए मेडिकल कालेज स्थापित करने के लिए प्रयासरत है। एनएमसी की ट...और पढ़ें

By Abhishek RaiEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Mon, 29 Jun 2026 12:52:36 PM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jun 2026 12:59:03 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के सीएम, उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के जिलों में मेडिकल कालेजों को मान्यता मिलने के आसार
मेडिकल कालेज का प्रतीकात्मक विजुअल। अर्काइव

HighLights

  1. एनएमसी टीम ने प्रस्तावित स्थलों का दौरा कर आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
  2. कवर्धा, जांजगीर-चांपा सहित अन्य जगहों पर प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है
  3. एनएमसी की सभी औपचारिकताओं को समय पर पूरा करने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया.रायपुर। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में प्रस्तावित पांच नए मेडिकल कालेजों को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से मान्यता दिलाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। कवर्धा, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़, दंतेवाड़ा और कुनकुरी (जशपुर) में प्रस्तावित मेडिकल कालेजों का निरीक्षण एनएमसी की टीम कर चुकी है। स्वास्थ्य विभाग को पूरी उम्मीद है कि इनमें से कम से कम तीन कालेजों को चालू शैक्षणिक सत्र से मान्यता मिल जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण के दौरान एनएमसी ने भवन, अस्पताल, फैकल्टी, उपकरण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आयोग अंतिम निर्णय लेगा। यदि तीन कालेजों को भी मंजूरी मिलती है तो इस सत्र से नए छात्रों का प्रवेश शुरू हो सकेगा, जिससे प्रदेश में मेडिकल शिक्षा के विस्तार के साथ डाक्टरों की संख्या बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।


राजनीतिक रूप से प्रभावशाली हैं तीन जिले

राजनीतिक दृष्टि से भी इन मेडिकल कालेजों की मान्यता अहम मानी जा रही है। प्रस्तावित कालेजों में से मुख्यमंत्री एक विष्णु देव साय, दूसरा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और तीसरा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के जिलों में स्थापित किया जाना है। इन परियोजनाओं को सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। यदि समय पर मान्यता नहीं मिलती है तो विपक्ष इसे सरकार की विफलता बताकर राजनीतिक मुद्दा बना सकता है।

कवर्धा में आठ और मनेंद्रगए़ में छह प्राध्यापकों की नियुक्ति

राज्य सरकार एनएमसी की सभी औपचारिकताओं को समय पर पूरा कराने के प्रयास में जुटी हुई है। विगत दिनों प्राध्यपकों की नियुक्ति में कवर्धा में सर्वाधिक आठ और मनेंद्रगढ़ में छह हुई है। जांजगीर-चांपा में पांच, दंतेवाड़ा में चार और कुनकुरी (जशपुर) में तीन प्राध्यापकों की नियुक्ति हुई है। प्रस्तावित मेडिकल कालेजों में भवन निमार्ण की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।

राज्य सरकार ओर से भवन निर्माण के स्वीकृत राशि

  • मनेंद्रगढ़ मेडिकल कालेज - 323.03 करोड़ रुपये
  • कवर्धा मेडिकल कालेज - 318.27 करोड़ रुपये
  • जांजगीर-चांपा मेडिकल कालेज - 318.27 करोड़ रुपये
  • दंतेवाडा मेडिकल कालेज - 326.53 करोड़ रुपये
  • कुनकुरी मेडिकल कालेज - 359 करोड़ रुपये

डाक्टरों की नियुक्ति प्रकिया जल्द होगी पूरी

एनएमसी की टीम ने प्रस्तावित पांचों मेडिकल कालेजों के स्थलों का निरीक्षण किया था। दस्तावेजों की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। डाक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है, जो जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।

- रितेश अग्रवाल, आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा