
राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर। बिरसा मुंडा जयंती पर मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस को लेकर राज्य में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। सर्व आदिवासी समाज ने इसे जनजातीय गौरव दिवस के बजाय राष्ट्रीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की मांग की है।
इस मुद्दे पर समाज ने 15 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने की चेतावनी दी है। समाज प्रमुख बीएस रावटे ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान को केवल जनजातीय शब्द तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। भगवान बिरसा मुंडा का योगदान किसी एक जनजाति तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।
यह भी पढ़ें- छठ के बाद रक्सौल से एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जबलपुर, कटनी और सतना में होगा ठहराव
रावटे ने बताया कि 15 नवंबर को प्रदेशभर में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान पंचायत से जिला स्तर तक ज्ञापन सौंपे जाएंगे। समाज ने प्रदेश के 42 जनजातीय समुदायों से अपने-अपने जिलों में ज्ञापन देने की अपील की है।
बिरसा मुंडा को भारत रत्न देने की मांग
समाज ने भगवान बिरसा मुंडा को भारत रत्न देने, उनके नाम पर केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने और उनके पैतृक गांव उलिहातू में आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में फर्जी दस्तावेजों से बैंक को लगाया 90 लाख का चूना, 75 लाख निकालकर फरार हुए आरोपी
रावटे ने भाजपा सरकार पर आदिवासी समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। समाज ने इस संबंध में दो पोस्टर जारी कर प्रदेशव्यापी मुहिम भी शुरू की है।