• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व में जबड़ा तोड़ बम से जंगली सूअर का शिकार, दो गिरफ्तार, पहले भी ऐसे ही बम को चबाकर मारा गया था हाथी

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व की टीम ने पोटाश बम से जंगली सूअर का शिकार करते ओडिशा के दो शिकारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मौके से तेरह जिंदा बम और हथियार जब्त किए गए। तलाशी में कारतूस और विस्फोटक भी मिले। यह अवैध नेटवर्क वन्यजीवों सहित गश्ती दल के लिए गंभीर खतरा है। विभाग मामले की अब विस्तृत जांच करेगा।

By Roshanlal SinhaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 05:18:31 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 05:20:18 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व में जबड़ा तोड़ बम से जंगली सूअर का शिकार, दो गिरफ्तार, पहले भी ऐसे ही बम को चबाकर मारा गया था हाथी
संदिग्ध विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी। - पुलिस

HighLights

  1. पोटाश बम से शिकार करते दो तस्कर गिरफ्तार
  2. 13 जिंदा पोटाश बम और हथियार बरामद हुए
  3. वन्यजीवों और गश्ती जवानों के लिए बड़ा खतरा

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (यूएसटीआर) की एंटी-पोचिंग यूनिट ने वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रिसगांव परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 254-255 और छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर स्थित चिखलापानी क्षेत्र में दबिश देकर टीम ने ओडिशा के नबरंगपुर निवासी नरसिंह और मान सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी पोटाश बम से जंगली सूअर का शिकार कर उसके मांस को काटने की तैयारी में थे। मौके से दो अन्य साथी फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

घटनास्थल से वन विभाग ने 13 जिंदा पोटाश बम, टंगिया, चाकू, हंसिया और कट्टा बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पूछताछ के बाद एक ठिकाने पर छापेमारी में 29 कारतूस, बम सामग्री और विभिन्न मात्रा में संदिग्ध विस्फोटक रसायन जब्त किए गए। विस्फोटक आपूर्ति करने वाले आरोपी भारत राठौर को स्वास्थ्य कारणों से कानूनी नोटिस जारी किया गया है।


शिकार के लिए संवेदनशील बना सीमावर्ती कॉरिडोर

केशकाल, कांकेर, नबरंगपुर और नगरी का सीमावर्ती इलाका पोटाश बम के जरिए वन्यजीवों के अवैध शिकार का प्रमुख हॉटस्पॉट बन चुका है। उपनिदेशक वरुण जैन के अनुसार, बरामदगी से स्पष्ट है कि यह केवल स्थानीय स्तर का शिकार नहीं, बल्कि विस्फोटकों के बड़े अवैध नेटवर्क और आपूर्ति तंत्र से जुड़ी गतिविधि है। विभाग अब विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 के तहत भी सख्त धाराओं में कार्रवाई कर रहा है।

सुरक्षा बलों और वन्यजीवों पर दोहरा खतरा

जंगलों में बिछाए जाने वाले ये देसी पोटाश बम न केवल वन्यजीवों के लिए प्राणघातक हैं, बल्कि नियमित गश्त पर निकलने वाले वनकर्मियों और सीआरपीएफ के जवानों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर चुनौती बने हुए हैं। थोड़ी सी असावधानी से ये विस्फोटक कभी भी बड़े जानलेवा हादसे का कारण बन सकते हैं।

पूर्व में पोटाश बम से हाथी की हुई थी मौत

जंगलों में शिकारी जंगली सूअरों को मारने के लिए महुआ या आटे के गोलों के भीतर पोटाश बम छिपाकर रख देते हैं। पूर्व में इसी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी थी, जब भोजन की तलाश में भटक रहे एक जंगली हाथी ने विस्फोटक लगे चारे को मुंह में दबा लिया था। चबाते ही मुंह के भीतर भीषण धमाका हुआ, जिससे हाथी का निचला जबड़ा और जीभ के चीथड़े उड़ गए थे। मुंह क्षत-विक्षत होने के कारण वह चारा खाने और पानी पीने में पूरी तरह लाचार हो गया। असहनीय दर्द और भूख से तड़पते हुए उस विशालकाय बेजुबान ने कई दिनों बाद दम तोड़ दिया था।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।