• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज... गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी

राजधानी के लिए शुक्रवार का पूर्वानुमान है कि आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, लेकिन दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

By Jitendra DahiyaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 10:08:39 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 10:33:35 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज... गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम (AI Image)

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
  2. रायपुर में दोपहर बाद छाएंगे बादल, अधिकतम पारा 34°C संभव
  3. जगदलपुर में 20 मिमी बारिश दर्ज, पेंड्रारोड रहा सबसे ठंडा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में अगले दिन एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने यह पूर्वानुमान जारी किया है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा।

रायपुर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री पेंड्रारोड में दर्ज किया गया।


विभाग के अनुसार, दक्षिणी तटीय तमिलनाडु से ओडिशा तट के पास उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र होते हुए पूर्वी-मध्य अरब सागर तक भी द्रोणिका सक्रिय है। इन मौसमी परिस्थितियों के बीच प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

रायपुर में दोपहर बाद बदल सकता है मौसम

राजधानी के लिए शुक्रवार का पूर्वानुमान है कि आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, लेकिन दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

जगदलपुर में 20 मिमी वर्षा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जगदलपुर में शाम 5:30 बजे तक 20 मिमी वर्षा दर्ज की गई। माना एयरपोर्ट, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अंबिकापुर, दुर्ग और राजनांदगांव में वर्षा दर्ज नहीं हुई। प्रदेश में अधिकतम तापमान रायपुर में 33.4 डिग्री और न्यूनतम पेंड्रारोड में 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें- इंदौर का 'धनकुबेर' हेड कॉन्स्टेबल... महिला मित्र के नाम खरीदी करोड़ों की जमीन, सामने आई पीड़ित किसानों की आपबीती

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।