• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG Weather: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, प्रदेश में हल्की बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कड़कड़ाती बिजली गिरने की चेतावनी

CG Weather Update: प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी भी जारी की...और पढ़ें

By Jitendra DahiyaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 10:24:10 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 10:24:10 PM (IST)
CG Weather: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, प्रदेश में हल्की बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कड़कड़ाती बिजली गिरने की चेतावनी
उत्तर-पश्चिम राजस्थान से मध्य प्रदेश तक द्रोणिका सक्रिय।

HighLights

  1. उत्तर-पश्चिम राजस्थान से मध्य प्रदेश तक द्रोणिका सक्रिय
  2. छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच फिर बढ़ी गर्मी
  3. पूर्वी और मध्य भारत से मानसून वापसी की परिस्थितियां

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। मानसून की विदाई के बीच छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर फिर बढ़ने लगा है। रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। आसमान मुख्यतः साफ रहने से दिन में गर्मी महसूस होगी।

हालांकि, प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। रविवार को प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई।


राजनांदगांव सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा

प्रदेश में रविवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32.4, पेंड्रारोड में 31.4 और जगदलपुर में 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है।

मानसून की वापसी जारी, अगले दो दिन अनुकूल स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा सुपौल, रांची, सुंदरगढ़, बरगढ़, बीजापुर, हैदराबाद, बेलगावी और पणजी सहित अन्य क्षेत्रों से होकर गुजर रही है। अगले दो दिनों में पूर्वी भारत, उत्तरी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के कई क्षेत्रों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

इस बीच उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर द्रोणिका बनी हुई है। प्रदेश में अगले दिनों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।

बिजली गिरने और तेज हवा का खतरा

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी है। अगले दो दिनों के दृष्टिकोण में भी ऐसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में बिजली मरम्मत व्यवस्था निजी हाथों में देने की तैयारी; 1,200 करोड़ का टेंडर जारी, रोजगार पर संकट की आशंका

लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचना चाहिए। किसानों और खुले में काम करने वालों को भी स्थानीय मौसम की स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है।

  • रायपुर अधिकतम तापमान: 33.9 डिग्री सेल्सियस
  • रायपुर न्यूनतम तापमान: 24.2 डिग्री सेल्सियस
  • सोमवार को रायपुर का अनुमानित अधिकतम तापमान: 35 डिग्री सेल्सियस
  • प्रदेश में सर्वाधिक तापमान: राजनांदगांव, 34 डिग्री सेल्सियस
  • सबसे कम न्यूनतम तापमान: अंबिकापुर, 17.8 डिग्री सेल्सियस
  • चेतावनी: बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना