• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

टोनही बताकर महिला पर चाकू से हमला, बेटी की बीमारी का ठीकरा पड़ोसन पर फोड़ा

रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में अंधविश्वास के चलते महिला को टोनही बताकर प्रताड़ित किया गया और चाकू से वार किया गया, जिस पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By Deepak ShuklaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 10:19:56 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 10:19:56 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
टोनही बताकर महिला पर चाकू से हमला, बेटी की बीमारी का ठीकरा पड़ोसन पर फोड़ा
Demo pic

HighLights

  1. रायपुर के गुढ़ियारी में महिला को टोनही बताकर की गई प्रताड़ना।
  2. आरोपियों ने खींचकर मारपीट की और पेट पर चाकू से किया वार।
  3. पुलिस ने पति-पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया अपराध।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : गुढ़ियारी इलाके में अंधविश्वास के चलते महिला को टोनही बताकर प्रताड़ित किया गया। पड़ोस में रहने वाले एक परिवार ने महिला पर जादू-टोना कर अपनी बेटी को बीमार करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। महिला को उसके घर के पास से खींचकर आरोपितों के घर की ओर ले जाया गया।

इस दौरान एक महिला ने सब्जी काटने वाले चाकू से पीड़िता के पेट में वार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर गुढ़ियारी पुलिस ने पति-पत्नी समेत चार लोगों पर छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया है।


सुबह घर के बाहर ब्रश कर रही थी महिला, तभी पहुंच गई पड़ोसन

घटना गुढ़ियारी में नया तालाब के पास 12 नवंबर की सुबह करीब सात बजे की है। पीड़िता सोनीबती साहू (55) अपने घर के बाहर ब्रश कर रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाली लता देवांगन उसके घर के पास पहुंची। उसने महिला को टोनही बताते हुए आरोप लगाया कि वह जादू-टोना कर उसकी बेटी को नुकसान पहुंचा रही है। लता ने बेटी को ठीक करने की बात कहते हुए पीड़िता से गाली-गलौज की।

केले के पेड़ से की मारपीट

पीड़िता के मुताबिक, लता का पति राकेश देवांगन भी वहां पहुंच गया। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसे अपने घर की ओर खींचना शुरू कर दिया। महिला ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की तो मनहरण साहू के दरवाजे पर बंधे केले के पेड़ को निकालकर उससे मारपीट की गई। इसी बीच गीता देवांगन और उमेश देवांगन उर्फ गोलू भी वहां पहुंच गए। चारों ने महिला को टोनही बताते हुए बेटी को ठीक करने के लिए धमकाया। आरोपितों ने कहा कि उनकी लड़की को ठीक नहीं किया तो अच्छा नहीं होगा।

कब-कब आए हैं मामले

अक्टूबर 2026 (आरंग दोहरा हत्याकांड) : छह से आठ अक्टूबर 2026 के बीच आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरबिरा में जादू-टोने के शक में बुजुर्ग किसान दंपती (सदाशी साहू और आसबती साहू) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पड़ोसी युवक राकी साहू (22) को शक था कि दंपती ने जादू-टोना कर उसकी मां की जान ली है, जिसके बाद पुलिस ने टोनही प्रताड़ना अधिनियम की धाराएं भी जोड़ीं।

मई 2026 (मंदिर हसौद-दरबा गांव मामला) : चार मई 2026 को रायपुर से सटे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के दरबा गांव में एक किराना व्यवसायी और उनकी पत्नी पर टोनही होने के संदेह में चाकू और बैट से हमला किया। आरोपियों ने बीमार स्वजन को झाड़-फूंक से ठीक करने का दबाव बनाया और मना करने पर दंपती को प्रताड़ित किया।

टोनही के संदेह में प्रताड़ना, मारपीट के 1,350 से ज्यादा मामले दर्ज

अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों-टोनही के संदेह में महिला प्रताड़ना व मारपीट की घटनाएं हुई हैं। प्रदेश में 2017 से 2025 तक करीब 1,350 मामले क्राइम रिकार्ड में दर्ज हैं। इसके बाद के मामलों को मिलाकर तीन हजार से ज्यादा केस हो रहे हैं। तंत्र-मंत्र ठगी के मामले भी लगातार सामने आए हैं।

प्रदेश में तंत्र-मंत्र और तांत्रिक बनने की बातें सब अंधविश्वास हैं। न कोई खजाना मिलता है और न ही कोई सिद्धि प्राप्त की जा सकती है। खजाना और सिद्धि प्राप्त करने के लिए लोगों को मार डाला गया। लोगों को इस तरह के अंधविश्वास में नहीं पड़ना चाहिए। - डा. दिनेश मिश्रा, अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति, अध्यक्ष

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।