• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में नानी के घर से लौट रही युवती का अपहरण, हाथ बांधकर खाट के नीचे छिपाया; परिजनों ने छुड़ाया

राजधानी से लगे आरंग थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है।

By Deepak ShuklaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sun, 28 Jun 2026 08:14:35 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jun 2026 08:14:35 PM (IST)
रायपुर में नानी के घर से लौट रही युवती का अपहरण, हाथ बांधकर खाट के नीचे छिपाया; परिजनों ने छुड़ाया
नानी के घर से लौट रही युवती का अपहरण( सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. नानी के घर से लौट रही 22 वर्षीय युवती का कथित अपहरण कर घर में बंधक बनाया गया
  2. मुंह में कपड़ा ठूंसकर हाथ बांधे, खाट के नीचे छिपाया; परिजनों ने युवती को सुरक्षित छुड़ाया
  3. आरोपित फरार, पुलिस ने अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू की

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी से लगे आरंग थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। युवती अपनी नानी के घर से लौट रही थी। इसी दौरान मंदिर हसौद थाना क्षेत्र निवासी हनी उर्फ दीपक ने कथित तौर पर रास्ते में उसे रोककर जबरन अपने साथ ले गया।

आरोप है कि उसने युवती का मुंह दबाकर उसका अपहरण किया और अपने घर ले जाकर बंधक बना लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण, अवैध रूप से बंधक बनाने, धमकी और महिला की लज्जा भंग करने के उद्देश्य से आपराधिक बल प्रयोग सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।


मुंह में कपड़ा ठूंसकर खाट के नीचे छिपाया

पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार की है। आरोपित ने युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, उसके दोनों हाथ पीछे बांध दिए और घर के अंदर खाट के नीचे छिपाकर रखा, ताकि किसी को उसकी मौजूदगी का पता न चल सके।

परिजनों ने खोजबीन कर युवती को छुड़ाया

युवती के काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों के साथ उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान संदेह हनी उर्फ दीपक पर गया। इसके बाद परिजन उसके घर पहुंचे और तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवती घर के भीतर खाट के नीचे हाथ बंधे और मुंह में कपड़ा ठूंसे मिली। परिजनों ने तत्काल उसे मुक्त कराया और पुलिस को सूचना दी।

आरोपित की तलाश जारी

सूचना मिलते ही आरंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित हनी उर्फ दीपक फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें- रायपुर में महिला सरकारी डॉक्टर से 51 लाख रुपये की धोखाधड़ी, बिल्डर ने मकान का सिर्फ ढांचा खड़ा कर बंद किया दफ्तर