
नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। गौरी नगर स्थित पावर हाउस के पीछे सोमवार देर रात हुए खूनी संघर्ष में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गौरी नगर अचानक कालोनी निवासी 17 वर्षीय अब्दुल रेहान उर्फ रकीब के रूप में हुई है। किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिसके शरीर पर धारदार हथियार से आठ से अधिक वार किए जाने के निशान पाए गए हैं। सोमवार की शाम मृतक अपने दोस्तों के साथ आ रहा हूं कहकर घर से निकला था, लेकिन रातभर नहीं आया।
सुबह स्वजन को रकीब की हत्या की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार में मातम पसर गया। स्वजन व पड़ोसी और चिखली पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के आठ से अधिक निशान थे। वहीं अतड़ियां भी बाहर आ गई थी। सिर में भी चोट के निशान पाए गए हैं। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लेकिन देर रात तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई थी।
हत्या के पीछे नशा और पुरानी रंजिश को बताया जा रहा है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की हत्या का मुख्य वजह क्या है।
घटना सोमवार की रात एक से दो बजे की बताई जा रही है। लेकिन लोगों को इसकी जानकारी सुबह मिली, जब सैर में निकले लोगों की नजर शव पर पड़ी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल पर बड़ी मात्रा में रक्त के स्त्राव पाए गए। घटना स्थल व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई। इसी के आधार पर पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। देर रात तक संदिग्ध जुबान नहीं खोल पाए थे।
गौरी नगर क्षेत्र में नशे का कारोबार तेज से पनप रहा है। अवैध गांजा-शराब की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। यहीं कारण है कि आए दिन मारपीट की घटनाएं भी सामने आ रही है। पुलिस में शिकायत करने के बावजूद इस ओर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही है। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर जरुर पहुंचती है, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं करती है। अवैध गांजा-शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने कुछ दिनों पहले दो से तीन युवकों को उठाकर ले गई थी, लेकिन कुछ घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था सोमवार की शाम सात बजे मृतक घर से हंसते हुए निकला था। सुबह स्वजन को हत्या की सूचना मिली।
बता दें कि मृतक के पिताजी बिरयानी बेचते हैं। तीन भाइयों में मृतक दूसरे नंबर का था। गौरी नगर पावर हाउस में हत्या की वारदात होने के बाद माहौल बदल गया। मृतक के स्वजन ने बताया कि शव पूरी तरह से अकड़ गया था। मृतक की मां ने हत्यारों को फांसी देने कीपूरी तरह से मांग की। गौरी नगर पावर हाउस में हत्या की वारदात के बाद पुलिस गश्त को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- रायपुर की आमासिवनी बस्ती में पैसों के विवाद पर खूनी खेल: युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
पूछताछ की जा रही है। गौरी नगर पावर हाउस के पास हत्या की वारदात हुई है। 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ बता पाऊंगा। कैलाशचंद्र मरई, चिखली चौकी प्रभारी।